फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two arrested in Parnaala murder case, one accused on two-day remand

Jhajjar-Bahadurgarh News: परनाला हत्याकांड में दो गिरफ्तार, एक आरोपी दो दिन के रिमांड पर

Sun, 06 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 06 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in Parnaala murder case, one accused on two-day remand
बहादुरगढ़। शहर से सटे परनाला गांव में एक हफ्ते पहले की गई किराना दुकानदार की हत्या मामले में लाइनपार थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से इनमें से एक को जेल भेज दिया गया और दूसरे को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अभी मामले में तीन आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


परनाला गांव में हुए सतबीर हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनमें एक आरोपी षड्यंत्र में शामिल था तो दूसरे ने वारदात के बाद हमलवारों की मदद की। मामले में मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस द्वारा जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। गत 29 जून की सुबह परनाला में यह वारदात हुई थी।
विज्ञापन

दुकान में घुसकर सतबीर (58) की हत्या कर दी गई थी। दरअसल, कई महीने पहले सतबीर के बेटे ने गांव की एक लड़की से शादी की थी। इसी वजह से दोनों परिवारों में रंजिश थी। इसी के चलते 29 जून की सुबह लड़की के भाईयों ने अन्य साथियों संग मिलकर वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। इनकी पहचान अंकित निवासी परनाला तथा राकेश निवासी कटवाल सोनीपत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित मुख्य हमलावरों का दोस्त है। जबकि राकेश उनका फूफा लगता है। पुलिस के मुताबिक, अंकित षड्यंत्र में शामिल था और वारदात के बाद राकेश ने आरोपियों की फाइनेंशियल मदद की।




मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद राकेश को जेल भेज दिया गया है। जबकि अंकित को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि में अंकित से वारदात तथा आरोपियों के सिलसिले में पूछताछ की जाएगी। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- सुनील कुमार, प्रभारी, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed