{"_id":"6a6636fd0cff346b070bae3e","slug":"two-arrested-in-illegal-weapons-case-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-137906-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध हथियार मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध हथियार मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
साल्हावास। सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 कारतूस बरामद किए हैं। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि घनवीर निवासी गांव गोठड़ा, जिला चरखी दादरी, अवैध कारतूस लेकर चरखी दादरी की ओर से रेलवे लाइन के साथ बने रास्ते से अपने गांव जाने वाला है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जिसे संदेह के आधार पर काबू कर पूछताछ की गई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11 कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार ने साल्हावास थाना में एफआईआर दर्ज करवाई।
आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर नवीन निवासी ढलानवास को भी मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।