{"_id":"63a490980a78f41599275acc","slug":"two-arrested-for-thretning-bahadurgarh-news-rtk6671846121","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मचारी से छीने गए फोन से मांगी थी फैक्टरी मालिक से 25 लाख रुपये रंगदारी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मचारी से छीने गए फोन से मांगी थी फैक्टरी मालिक से 25 लाख रुपये रंगदारी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो सप्ताह पहले बहादुरगढ़ में एक जूता व्यापारी को फोन करके 25 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ने सेक्टर-17 में एक कर्मचारी से फोन छीना था और उसी फोन से रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर व्यापारी, उसके भाइयों और पिता को जान से मारने की धमकी दी गई थी। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश व बिहार के रहने वाले हैं। जूता व्यापारी अब राहत की सांस ली है। एसपी वसीम अकरम ने पत्रकार वार्ता में इस बारे में जानकारी दी।
दिल्ली के नांगलोई स्थित लक्ष्मी पार्क निवासी मनोज गुप्ता पुत्र नागपाल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईई) पार्ट-ए के प्लॉट नंबर 443 में दूसरे फ्लोर पर हर्ष फुटवियर के नाम से कंपनी है। उसी प्लॉट में ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर उसके पिता की भी कंपनी है। ये दोनों कंपनियां वे तीन भाई व मेरे पिता नागपाल गुप्ता मिलकर संभालते हैं। 5 दिसंबर की रात करीब पौने आठ बजे उसके फोन नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि तुम मनोज बोल रहे हो, तो मैंने हां बोला। इसी पर उसने कहा कि तुम चारों कंपनी वालों को जान का खतरा है। तुम 25 लाख रुपये तैयार रखो। मैं तुम्हें 10 बजे फोन करूंगा और इस बात को मजाक में मत लेना। उसके बाद उसने फोन काट दिया। इस पर वह घबरा गया। उसने अपने भाइयों व पिता को इस घटना के बारे में जानकारी दी। बाद में तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने फोन नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई। बाद में पता चला कि यह मोबाइल सेक्टर-17 में एक कर्मचारी से छीना गया था। पुलिस ने दो आरोपियों सुशील यादव और मोनू को गिरफ्तार किया है। सुशील सुलतानपुर, यूपी का रहने वाला है। जबकि मोनू जिला समस्तीपुर, बिहार का रहने वाला है। दोनों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। पत्रकार वार्ता के दौरान डीएसपी पवन शर्मा भी मौजूद रहे।
पुलिस टीम में शामिल मुख्य सिपाही आशीष कुमार को कंपनी मालिक की तरफ से आरोपी से मिलने के लिए भेज दिया गया। वह आरोपी से लगातार संपर्क करता रहा। 21 दिसंबर को आरोपी ने गंगानगर जाने वाली ट्रेन में मुख्य सिपाही को बैठने के लिए कहा। हेड कांस्टेबल आशीष जब उसमें बैठकर जा रहा था तो आरोपी का काफी देर मोबाइल ऑन रहा। जिससे पुलिस को उसकी लोकेशन मिली और लोकेशन के आधार पर दोनों को काबू कर लिया गया। जूता व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों सुशील यादव और मोनू को काबू किया गया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश व बिहार के रहने वाले हैं। सुशील यादव कुछ समय पहले जूता व्यापारी मनोज गुप्ता की फैक्टरी में ही काम करता था। दोनों ने सेक्टर-17 में एक फैक्टरी कर्मचारी से फोन छीनकर रंगदारी मांगी थी। दोनों न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।