{"_id":"5f41804f8ebc3eabe945fe93","slug":"two-arrested-for-robbery-on-arms-bahadurgarh-news-rtk570004289","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर लूटपाट करने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों के बल पर लूटपाट करने के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस की एक टीम ने लूटपाट के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में छीनी गई कुछ नकद राशि सहित वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है।
सीआईए-2 बहादुरगढ़ के प्रभारी सत्यवान ने बताया कि सीआईए में तैनात सहायक उप निरीक्षक लोकेश कुमार की टीम ने थाना सदर बहादुरगढ़ के अंतर्गत गांव डाबोदा खुर्द के एरिया में हुए छीना-झपटी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस निवासी गांव वजीरपुर जिला झज्जर के तौर पर की गई। पुलिस ने उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया, जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव डाबोदा खुर्द के एरिया में हथियारों के बल पर एक बाइक सवार दो व्यक्तियों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में उसके साथ सुमित उर्फ कालिया पुत्र पवन निवासी गांव महराना जिला झज्जर व एक अन्य आरोपी शामिल था। उन्होंने बताया कि मामले में वांछित दूसरे आरोपी को भी गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान सुमित निवासी गांव महराना जिला झज्जर के तौर पर की गई। आरोपी सुमित के कब्जे से हथियारों के बल पर लूटपाट करने की वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक व छीनी गई कुछ नकद राशि बरामद की गई है। वहीं पकड़े गए आरोपी प्रिंस के कब्जे से वारदात के दौरान छीनी गई कुछ नकद राशि व शिकायतकर्ता का आधार कार्ड बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि शक्ति निवासी गांव खरमान ने थाना सदर बहादुरगढ़ में शिकायत देते हुए बताया था कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर अपने गांव से बाइक पर सवार होकर बहादुरगढ़ की तरफ जा रहा था। रास्ते में गांव डाबोदा खुर्द के पास तीन युवकों ने हथियार लगाकर जबरदस्ती करके उसके दो मोबाइल फोन, नकद राशि सहित उसका पर्स, जिसमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड व अन्य कागजात थे, छीन लिए और बाइक पर सवार होकर मौका से भाग गए। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।