फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   two arms dealers arrested from meerut

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध हथियारों के दो सप्लायर गिरफ्तार, 7 देशी कट्टे, 2 पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

Thu, 22 Dec 2022 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
two arms dealers arrested from meerut
बहादुरगढ़। सीआईए-1 की अलग-अलग टीमों ने अवैध हथियारों की खरीद करके आगे सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को मेरठ, यूपी से काबू किया है। उनसे पुलिस ने सात देसी कट्टे, दो पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले का खुलासा एसपी वसीम अकरम ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।
विज्ञापन

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए-1 के निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने अवैध हथियारों के साथ दोनों आरोपियों को जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम ने एक आरोपी दीपक निवासी मांडोठी को अवैध हथियार देसी पिस्तौल के साथ 10 नवंबर 2022 को बहादुरगढ़ में थाना शहर एरिया से काबू किया गया था। वहीं, सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की एक अन्य टीम द्वारा एक आरोपी रवि उर्फ मिल्खा वीर निवासी ढिकाना जिला बागपत, उत्तर प्रदेश को बहादुरगढ़ सिटी एरिया से देसी पिस्तौल के साथ 11 नवंबर 2022 को काबू किया था। अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों ने उनको अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले बदमाशों के नाम उजागर किए थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उपनिरीक्षक तेन सिंह व सहायक उपनिरीक्षक चांद सिंह की अलग-अलग टीमों द्वारा सूचना के आधार पर दो बदमाशों को जिला मेरठ के अलग-अलग एरिया से काबू किया गया है। पकड़े गए एक युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान नितिन उर्फ लाला पुत्र प्रवीण निवासी गांव राफन, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। वहीं सीआईए की टीम द्वारा पकड़े गए दूसरे युवक के कब्जे से सात देसी कट्टे, एक देसी पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसकी पहचान देवराज उर्फ छोटू पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव छुर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई। दोनों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। दोनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed