{"_id":"61f9984c6b03a74bc5747941","slug":"two-accused-of-robbing-cattle-trader-arrested-jhjhar-news-rtk6372372147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी से लूटपाट करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारी से लूटपाट करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गिरफ्त में आए दोनों आरोपी गांव भदानी के हैं निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। गांव सुर्खपुर के नजदीक रविवार को पशु व्यापारी से हथियार के बल पर 23 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है।
थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि आस मोहम्मद निवासी गांव हाजीपुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश ने दी शिकायत में बताया था कि 30 जनवरी को वह अपने साथियों के साथ पशु खरीदने के लिए गांव भदानी गया था। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के उसके पास आए। दोनों ने उसे गांव सुर्खपुर में अपनी भैंस बेचने की बात कही। दोनों उसे अपनी बाइक पर बैठाकर गांव सुर्खपुर ले गए। सुर्खपुर खेड़ी आसरा मार्ग पर दोनों ने अपनी बाइक रोक दी। दोनों ने मारपीट करके पिस्तौल दिखाते हुए उसकी जेब से करीब 23 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आपराधिक मामले की सूचना पर कार्रवाई करने व आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में एसपी वसीम अकरम ने निर्देश दिए थे। थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मामले में दो आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान मनजीत उर्फ मन्नी व अभी निवासी गांव भदानी के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल व लूटी गई राशि में से कुछ रुपये बरामद किए गए हैं।