{"_id":"65e2235c0b06b0d4bd0b25d4","slug":"two-accused-including-a-criminal-carrying-a-reward-of-rs-5000-arrested-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105897-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच हजार के इनामी बदमाश समेत दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच हजार के इनामी बदमाश समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 02 Mar 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीआईए-1 बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों व कारतूस समेत पांच हजार के इनामी बदमाश सहित दो आरोपियों को काबू किया है। उनके खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीआईए-वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जसवीर ने बताया कि सीआईए वन में तैनात सहायक उप निरीक्षक पुनीत कुमार की टीम गश्त पर थी। टीम ने सूचना के आधार पर दो आरोपियों को आंबेडकर स्टेडियम बादली रोड, बहादुरगढ़ के नजदीक से काबू किया। आरोपियों की पहचान अमन उर्फ खट्टर निवासी खुंगाई, जिला झज्जर व मुकेश निवासी फतेहपुर सीकर राजस्थान के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी मुकेश और अमन से एक-एक अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि अमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर जुलाई 2023 में अपनी बहन व बहनोई को जान से मारने के लिए उन पर गोलियां चलाई थी, जिसमें वह बच गए थे। इस मामले में वह वांछित था और उसे पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज रोहतक द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए अतिवांछित आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपियो को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।