फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two accused arrested with 9 kg 187 grams of ganja

Jhajjar-Bahadurgarh News: 9 किलो 187 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी काबू

Fri, 05 Jul 2024 06:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 05 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with 9 kg 187 grams of ganja
बहादुरगढ़। स्पेशल स्टॉफ प्रभारी उप निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि स्पेशल स्टॉफ झज्जर की एक टीम थाना सदर बहादुरगढ़ के क्षेत्र में थी। टीम को सूचना मिली कि अंकित निवासी पटेल नगर, सोनीपत मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। जो नशीला पदार्थ लिए हुए लडरावन गांव से कुछ दूरी पर बहादुरगढ़ की तरफ सोनीपत जाने की फिराक में खड़ा है।
विज्ञापन

सूचना पर स्पेशल स्टॉफ में तैनात सहायक उप निरीक्षक विरेंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो कुछ दूरी पर एक लड़का बैग लिए खड़ा था। टीम ने मौके पर काबू किया। उसका नाम पता पूछा। उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के बैग से दो थैलियों में 9 किलो 187 ग्राम गांजा मिला। पकड़े गए आरोपी की पहचान महेंद्र निवासी झुग्गी कॉलोनी, इंडस्ट्रीज एरिया, सोनीपत के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी महेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि दूसरे आरोपी अंकित को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed