{"_id":"63f4a60522f8e59f1c064590","slug":"troubled-villagers-locked-school-gate-due-to-shortage-of-teachers-in-goria-government-school-in-jhajjar-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: गोरिया के सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कमी, विद्यार्थियों को लेकर ग्रामीण परेशान, गेट पर चढ़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: गोरिया के सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कमी, विद्यार्थियों को लेकर ग्रामीण परेशान, गेट पर चढ़ा ताला
Tue, 21 Feb 2023 04:37 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 21 Feb 2023 04:37 PM IST
सार
झज्जर। गोरिया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 4 साल से विज्ञान का अध्यापक ना होने के चलते ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। स्कूल में अध्यापक ना होने के कारण बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इस दौरान जिला शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के गोरिया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 4 साल से विज्ञान का अध्यापक ना होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिसके चलते ग्रामीणों ने बार-बार जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारियों को जानकारी भी दी थी। बावजूद इसके साइंस का अध्यापक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों ने सुबह-सुबह स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया और जिला शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने दिया ग्रामीणों को करवाया शांत
ग्रामीणों ने बताया कि साइंस की अध्यापिका की ड्यूटी स्कूल में गोरिया स्कूल में है लेकिन वह झज्जर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ा रही है। यदि यहां से रिलीव ले लेती है तो यहां अध्यापक आ सकता है लेकिन अध्यापिका जिद पर अड़ी हुई है और यहां से रिलीव नहीं ले रही जिसके चलते विज्ञान संकाय के बच्चों का यहां नुकसान हो रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करवाया।
विज्ञापन