{"_id":"6402c4d35adb0b7fa3000314","slug":"troubled-by-financial-constraints-the-woman-committed-suicide-jhjhar-news-c-17-1-83531-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के महावीर पार्क स्थित एक कमरे में प्रवासी महिला का शव फंदे से लटकता मिला। आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। असल खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
मृतका की पहचान करीब 28 वर्षीय संतोष देवी के रूप में हुई है। संतोष मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, संतोष का अपने पति से तलाक हो गया था। करीब एक महीने पहले ही वह अपने सात वर्षीय बेटे के साथ बहादुरगढ़ आई थी। यहां महावीर पार्क स्थित कमरे में किराये पर रह रही थी। एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। रोजाना वह अपने बेटे को पड़ोस में रह रहे रिश्तेदारों के पास छोड़ जाती थी। शाम को ड्यूटी से लौटने पर कमरे पर ले आती थी। रोजमर्रा की तरह वीरवार को भी बेटे को रिश्तेदारों के यहां छोड़कर नौकरी पर चली गई, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। काफी समय बीत गया तो परिचित उसके कमरे पर पहुंचे। कमरा बंद था। अंदर देखा तो संतोष का शरीर फंदे पर लटक रहा था। यह देख उनके पांव तले जमीन सरक गई। सूचना पुलिस को दी गई।
सेक्टर-6 थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मासूम बच्चे को तो शुक्रवार दोपहर तक भी ये पता नहीं चला था कि उसकी मां उसे हमेशा के लिए छोड़कर जा चुकी है। जांच अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि रात को महावीर पार्क में एक महिला ने फंदा लगा लिया था। परिजनों ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई है।