{"_id":"665a46c95700641baf00aa54","slug":"triveni-joins-national-brain-research-center-on-retirement-bahadurgarh-news-c-198-1-rew1001-205059-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सेवानिवृत्ति पर राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र में लगाई त्रिवेणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सेवानिवृत्ति पर राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र में लगाई त्रिवेणी
Sat, 01 Jun 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 01 Jun 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। एनबीआरसी मानेसर में सूरजभान शर्मा की सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान केंद्र परिसर में त्र
रेवाड़ी। जिले के गांव बेरली खुर्द निवासी सूरजभान शर्मा शुक्रवार को मानेसर स्थित राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र में कार्यालय सहायक पद से सेवानिवृत्त हुए। शुक्रवार को उनके सम्मान में एनबीआरसी कार्यालय में विदाई कार्यक्रम का आयोजन कर विदाई दी गई।
इस मौके पर केंद्र परिसर में त्रिवेणी का भी पौधरोपण किया गया। सेवानिवृति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र निदेशक प्रो. कृशानु राय ने कहा कि सेवानिवृत्ति होना सरकारी सेवा का हिस्सा होता है। सभी को एक दिन सेवामुक्त होना है, लेकिन बेदाग सेवानिवृत्ति होना अधिकारी व कर्मचारी के लिए एक सुखद क्षण होता है। उन्होंने कहा कि सूरजभान शर्मा संस्थान को अपनी सेवाएं देने में सदैव आगे रहे।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तन्मय भट्टाचार्य ने विदाई समारोह में सूरजभान शर्मा को फूल माला व सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी पूजा गोसाईं, सीनियर प्रो. सौम्या, प्रो. रंजीत कुमार गिरी, प्रो. सौरव बैनर्जी, इरशाद, राजेश्वर, रोशन लाल शर्मा, निरंजन शर्मा, पंडित सत्यनारायण, इरशाद आलम, हेमंत शर्मा, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।