फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tricolor lights will be installed on the main roads of the city, Rs 26.33 lakh will be spent

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर के मुख्य मार्गों पर लगेंगी तिरंगा लाइट, 26.33 लाख रुपये होंगे खर्च

Thu, 07 Mar 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 07 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tricolor lights will be installed on the main roads of the city, Rs 26.33 lakh will be spent

विज्ञापन
झज्जर। शहर के प्रमुख मार्ग जल्द ही तिरंगा लाइटों से जगमाएंगे। नगर परिषद की तरफ से शहर के सभी मुख्य मार्गों पर तिरंगा लाइट लगवाने का काम किया जाएगा। इस पर लगभग 26 लाख 33 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। तिरंगा लाइट लगने के बाद शहर के सभी मुख्य मार्ग रात के समय तिरंगा की रोशनी से जगमगाएंगे और बाहर से आने वालों को अच्छा नजारा भी देखने को मिलेगा।
प्रदेश के अधिकतर शहरों के मुख्य मार्गों पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल पर तिरंगा लाइट लगाने का काम जारी है। यह लाइट रात के समय में काफी आकर्षक नजर आती है। यह झज्जर शहर के सभी मुख्य मार्गों पर लगाई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से पिछले दिनों हाउस की बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए थे। इसके बाद नगर परिषद ने इसका एस्टीमेट तैयार किया था। इसमें 26 लाख 33 हजार रुपये की राशि की लागत सामने आई थी। एस्टीमेट तैयार होने के बाद नगर परिषद की तरफ से आनलाइन टेंडर लगाए गए। इन टेंडरों की तकनीकी बिड की जांच की जा रही है। अब जल्द ही यह सभी तिरंगा लाइट लगाने का काम शहर में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



तिरंगा लाइट का दूसरी बार लगाया टेंडर
नगर परिषद ने तिरंगा लाइट लगाने का टेंडर दूसरी बार लगाया है। पहली बार में फर्म न आने के कारण इसका टेंडर दूसरी बार लगाया गया था।


टेंडरों की जांची जा रही तकनीकी बिड
नगर परिषद ने फरवरी में 10 टेंडरों को दोबारा लगाया था, क्योंकि इसमें से अधिकतर में कोई फर्म नहीं थी और जिनमें फर्म आई थी, उनमें भी केवल एक ही थी। अब इन टेंडरों को ओपन कर उनकी तकनीकी बिड की जांच की जा रही है। इसमें काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पिछले दिनों जो टेंडर लगाए गए थे, उनमें से अधिकतर की बिड ओपन हो चुकी है। उनकी तकनीकी जांच जारी है। उसमें कुछ समय लग रहा है। आचार संहिता से पहले सभी कामों का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
- मनदीप सिंह, एमई, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed