फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tribute Paid to Jean Henry DunantTribute Paid to Jean Henry Dunant

Jhajjar-Bahadurgarh News: जीन हेनरी ड्यूनेंट को दी श्रद्धांजलि

Sat, 09 May 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 09 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Tribute Paid to Jean Henry DunantTribute Paid to Jean Henry Dunant
-फोटो 86 : कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा व अन्य। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्यपाल संदेश प्रसारण, रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं राष्ट्रीय स्तर की ई-क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय कि यूथ रेडक्रॉस इकाई द्वारा स्मार्ट तकनीक का उपयोग करते हुए हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का संदेश प्रसारित किया। अपने संदेश में राज्यपाल ने रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट को याद करते हुए मानवता की सेवा में रेडक्रॉस के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा राज्य रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यों, जैसे रक्तदान शिविर, कृत्रिम अंग वितरण, आपदा प्रबंधन और नशा मुक्ति अभियानों का विशेष रूप से उल्लेख किया। राज्यपाल ने इस वर्ष की थीम मानवता में एकता पर जोर देते हुए युवाओं से इस संस्था के साथ जुड़कर समाज सेवा में योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की रेडक्रॉस इकाई द्वारा राष्ट्रीय स्तर की ई-क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि राज्यपाल के संदेश को स्मार्ट तकनीक के माध्यम से पहुंचाने का मुख्य उद्देश्य सभी में सेवा भाव को जागृत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed