Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Trees fell by storm, water filled with rain

आंधी-तूफान से गिरे पेड़, बारिश से जगह-जगह भरा पानी

Sun, 23 May 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Trees fell by storm, water filled with rain
बहादुरगढ़। शुक्रवार-शनिवार को देर रात इलाके में तूफानी आंधी और बारिश आई। इससे लोग भयभीत रहे। कोई घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पाया। कई जगह पेड़ गिर गए। एक सरकारी कार्यालय की छत गिर गई। लगातार तीसरे दिन हुई बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। माना जा रहा है कि यह बारिश व आंधी चक्रवाती तूफान ताउते का असर था।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार रात करीब एक बजेे तूफानी आंधी शुरू हो गई। घरों की छतों और गलियों में सामान गिरने की आवाजें आने लगी। आंधी शुरू होने के दो-तीन मिनट बाद ही बारिश शुरू हो गई। करीब 35 मिनट तक लोग घरों से बाहर निकलने की भी हिम्मत नहीं कर पाए।
विज्ञापन

किसानों के पड़ाव में तंबू उखड़े
आंदोलनकारी किसानों के पड़ाव में तंबू उखड़ गए। बारिश से किसानों का सामान भीग गया। शहर के अंदर और आबादी के बाहर के इलाकों में कई जगह पेड़ गिर गए। उनके बिस्तर और दैनिक उपयोग का सामान बारिश में भीग गया। हालांकि फिलहाल यहां किसानों की संख्या काफी कम है। लेकिन इसके बावजूद किसानों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। तमाम किसान सुबह ही अपने सामान को संभालने में लग गए। बठिंडा के किसान कीरत सिंह व संगरूर के प्रभजोत सिंह ने कहा कि हमें इससे भी बड़े तूफान का सामना भले ही करना पड़े लेकिन तीनों कानून वापस होने से पहले आंदोलन को खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड पर दशकों पुराना बड़ का पेड़ गिरा
नगर में रेलवे रोड पर दशकों पुराना बड़ का पेड़ तूफान से उखड़कर गिर गया। इससे आसपास की कई दुकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा। इस विशाल पेड़ के गिरने से करीब 100 फुट चौड़ा पूरा रेलवे रोड रुक गया। चौपहिया तो क्या दुपहिया वाहनों के निकलने का रास्ता भी नहीं बचा। केवल पैदल राहगीर ही एक किनारे से आ सकते थे। यह पेड़ कई दशक से लोगों को छाया दे रहा था। गर्मी के दिनों में कई रेहड़ी-दुकानदार इसके नीचे शरण लेते थे। इसकी छाया का कम से कम 20 दुकानदारों को सीधा लाभ मिलता था। सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यकांत ने कहा कि इस पेड़ के गिरने से रेलवे रोड बाजार की शोभा घट गई। बड़ा नुकसान हुआ है।

बिजली वितरण निगम के शिकायत केंद्र की छत गिरी
रात एक बजे तूफान से बिजली वितरण निगम के शिकायत केंद्र की छत गिर गई। हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन बहादुर के प्रधान बिजेंद्र फोगाट ने बताया कि गनीमत यह रही कि हादसे से पांच मिनट पहले हीं यहां मौजूद बिजली कर्मचारी उठकर निकट की स्थित शिव मंदिर में चले गए थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। यह छत काफी पुरानी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed