{"_id":"66c6838ca63a4096e404d5d4","slug":"treat-junior-girl-students-nicely-dr-rajwanti-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109381-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर छात्राओं से मधुर व्यवहार करें : डॉ. राजवंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर छात्राओं से मधुर व्यवहार करें : डॉ. राजवंती
Thu, 22 Aug 2024 05:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को संबोधित करती प्राचार्य डा. राजवंती शर्मा।
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया गया। एंटी रैगिंग सेल के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन व व्याख्यान के माध्यम से छात्राओं में एंटी रैगिंग कानून के प्रति जागरूक किया गया।
प्राचार्य डाॅ. राजवंती शर्मा ने बताया कि सत्र के आरंभ में महाविद्यालय में नए दाखिला लेकर आई छात्राओं के साथ सीनियर छात्राओं द्वारा किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए व उन्हें शारीरिक या मानसिक तौर पर सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर महाविद्यालय में एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया गया है। इसके अंतर्गत छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक करने के साथ-साथ उनमें सहयोग की भावना को विकसित करने का प्रयास किया गया है। डाॅ.राजवंती शर्मा ने छात्राओं को कहा कि अपने से जूनियर छात्राओं के साथ रैगिंग करने की अपेक्षा उनका सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि रैगिंग एक कानूनी अपराध है और अगर कोई छात्रा इस प्रकार की गतिविधि में संलिप्त पाई जाती है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर छात्राओं ने किसी भी प्रकार से रैगिंग न करने की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में एंटी रैगिंग सैल प्रभारी डाॅ. मंजीत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी छात्राओं व प्राध्यापिकाओं का धन्यवाद किया।