फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Travelers are struggling to reach home, spending their journeys standing near toilets.

Jhajjar-Bahadurgarh News: यात्रियों का घर पहुंचना बना दुविधा, शौचालयों के पास खड़े होकर काट रहे सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Travelers are struggling to reach home, spending their journeys standing near toilets.
46-रोहतक रेलवे पर कोटा एक्सप्रेस के डिब्बे में शौचालय के पास खड़े यात्री। संवाद
रोहतक। रेल यात्रियों को कंफर्म टिकट न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में भीड़ होने के कारण यात्रियों को घर तक पहुंचना दुविधा भरा साबित हो रहा है। स्थिति ऐसी है कि यात्री शौचालय के पास बैठकर व खड़े होकर अपना सफर काट रहे हैं।
विज्ञापन

होली पर लंबी दूरी वाली ट्रेनें फुल चलने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ रही है। रोहतक आवागमन करने वाली होली स्पेशल मदार एक्सप्रेस, कुरुक्षेत्र-फुलेरा एक्सप्रेसा, श्रीगंगानगर-समस्तीपुरा, श्रीगंगानगर-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होने के बावजूद यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अवध असम ट्रेन में पहले ही टिकट बुक करने का विकल्प तक नहीं बचा है क्योंकि असम व कामाख्या की ओर से जाने वाली यह ट्रेन 20 मार्च के बाद तक फुल चल रही है। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सुबह 11:55 बजे कोटा एक्सप्रेस ट्रेन में भी यात्रियों की संख्या अधिक रही। ट्रेन क जनरल डिब्बों में महिलाएं और बच्चे सवार दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन
त्योहार पर सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ बढ़ जाती है। इसके चलते स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई हैं। टिकट कंफर्म न होने कारण जनरल डिब्बों में सवार होकर सफर करते हैं। इससे इनके डिब्बों में भी भीड़ बढ़ जाती है। -बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक।
------
कोटा एक्सप्रेस से दिल्ली की ओर जा रहा हूं। मुझे बिहार की ओर जाना है। टिकट कंफर्म और सीट न मिलने के कारण दिल्ली से दूसरी ट्रेन में सवार होकर अपने घर पहुंचूंगा। -पवन कुमार, यात्री।

------
रोहतक में काम करते हैं। छपरा के लिए परिवार के साथ जा रहे हैं। होली का त्योहार गांव में ही मनाएंगे। जनरल टिकट से नजदीकी स्टेशन तक यात्रा करेंगे। -संतोष, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article