{"_id":"6909075696104c4f8b066a28","slug":"travel-will-be-smoothroads-will-be-built-at-a-cost-of-rs-5-crore-villagers-expressed-gratitude-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118658-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 21 किमी दौड़ में सीमा और प्रशांत चौधरी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 21 किमी दौड़ में सीमा और प्रशांत चौधरी प्रथम
Tue, 04 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 68 : प्रतियोगिता के विजेता बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन रहा। ग्रुप के 120 धावकों ने विभिन्न वर्ग में जीत हासिल की है। ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर मैराथन एंबेसडर बने। यह प्रतियोगिता दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुई।
दीपक छिल्लर ने बताया कि टच द स्काई विद ग्लोरी थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के 61 स्थानों पर एक साथ 40,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया। 21 किलोमीटर महिला वर्ग में 30 से 39 आय वर्ग में सीमा व पुरुष श्रेणी में प्रशांत चौधरी ने पहला स्थान पाया। 60 से अधिक आयु वर्ग में महेश चंद ने दूसरा स्थान हासिल किया।
10 किलोमीटर महिला वर्ग में भूमि ओवरऑल द्वितीय और सीमा रावत तृतीय रहीं। 40 से 49 आयु वर्ग में किरण नरुला ने तीसरा, 60 से अधिक आयु वर्ग में कृष्णा राणा पहले स्थान पर रहीं। 10 किमी पुरुष वर्ग में 40 से 49 आयु वर्ग में सत्यवान डागर तीसरे और 50 से 60 आयु वर्ग में रणबीर सांगवान द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
5 किमी महिला वर्ग में अंजू सैनी और पुरुष वर्ग में सूरज सिंह बिष्ट ने ओवरऑल तृतीय स्थान पाया। 40 से 49 आयु वर्ग में विजेंद्र कुमार ने पहला, रोहतास ने तीसरा स्थान पाया। 50 से 59 आयु वर्ग में राजेश पहले, 60 से अधिक आयु वर्ग में राज कपूर मोर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में संजय भगत, वैभव तनेजा, कुनाल श्रीवास्तव, जीवन अटवाल, मनोज बिष्ट, सूरज सिंह बिष्ट, हरीश नेगी, विपीन बेलवाल समेत अन्य धावकों ने भाग लिया।