फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Travel will be smooth...roads will be built at a cost of Rs 5 crore, villagers expressed gratitude.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफर होगा सुगम...5 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें, ग्रामीणों ने जताया आभार

Tue, 04 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 04 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Travel will be smooth...roads will be built at a cost of Rs 5 crore, villagers expressed gratitude.
-फोटो 65 : मांडोठी गांव में नारियल फोडक़र सडक़ों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश जू
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़-बेरी मार्ग पर स्थित मांडोठी गांव में 5 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। जिससे लोगों को सुगम आवागमन में सुविधा होगी। सोमवार को विधायक राजेश जून ने नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। वहीं, ग्रामीणों ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया और आभार जताया। विधायक राजेश जून ने कहा कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

मांडोठी दादा बूढ़ा मंदिर से आसौदा गांव तक सवा तीन किलोमीटर लंबी और 80 एमएम मोटी नई सड़क बनाई जाएगी। जिसमें 400 मीटर आरसीसी से निर्माण किया जाएगा। साथ ही 12 फीट चौड़ी सड़क को 18 फुट तक विस्तारित किया जाएगा। जिस पर करीब 2.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। यह सड़के बनने के बाद लोगों का आवागमन काफी राहत भरा होगा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इसके अतिरिक्त, बेरी रोड से नेशनल हाईवे-9 (दिल्ली-रोहतक रोड) तक बनने वाली 4200 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया है। इस सड़क को करीब 2.50 करोड़ रुपये बनाया जाएगा। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 5 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बहादुरगढ़ हलके की सडक़ों के पुनर्निर्माण के लिए उनके प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए विधायक कोटे से 25 करोड़ रुपये की विशेष धनराशि 2025-26 के बजट में स्वीकृत की है। इन्हीं निधियों से इन सडक़ों का निर्माण कराया जाएगा।

जून ने बताया कि बहादुरगढ़ हलके की लगभग 85 से 90 प्रतिशत सडक़ें नई बन चुकी हैं या निर्माणाधीन हैं और शेष सड़कों का कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए और ग्रामीणों से भी अपील की कि वे निर्माण की निगरानी करें और किसी भी अनियमितता की सूचना सीधे उन्हें या संबंधित पोर्टल पर दें। इस मौके पर गौशाला प्रधान कृष्ण, पहलवान बल्लू, गोरधन, बिल्लू, राकेश दलाल, कृष्ण, सुखबीर फौजी, टेकराम, लोकेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed