फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Trains cancelled, double blow to the pocket: Daily travel to and from Delhi now costs more

ट्रेनें रद्द, जेब पर डबल मार : अब रोज दिल्ली आने-जाने में बढ़ा खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Trains cancelled, double blow to the pocket: Daily travel to and from Delhi now costs more

विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर ट्रेनों के रद्द होने का असर मंगलवार से साफ दिखाई देने लगा। रोजाना नौकरी, व्यापार और पढ़ाई के लिए दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे की ओर से कई ट्रेनें रद्द किए जाने के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों ने मेट्रो का सहारा लिया जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया।

बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह कई यात्री ट्रेन का इंतजार करते नजर आए लेकिन ट्रेनें रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें मजबूरी में मेट्रो स्टेशन की ओर रुख करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि जो सफर पहले बेहद कम खर्च में पूरा हो जाता था, अब उसी के लिए रोज 100 से 150 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की अग्रवाल कॉलोनी से सदर बाजार में काम के लिए जाने वाले सुनील कुमार ने बताया कि वह महीने भर का रेलवे पास करीब 200 रुपये में बनवा लेते थे और उसी से पूरा महीना दिल्ली आना-जाना हो जाता था। अब ट्रेनें बंद होने के कारण उन्हें मेट्रो और ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को ही आने-जाने में 120 रुपये खर्च हो गए। उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति 10 से 15 दिन रही तो हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च हो जाएंगे। नई बस्ती निवासी योगेश गुप्ता, कृष्ण कुमार, मुकेश गोयल ने बताया कि पहले ट्रेन से सीधे पुरानी दिल्ली पहुंच जाते थे लेकिन अब मेट्रो बदलनी पड़ रही है। इससे समय भी ज्यादा लग रहा है और भीड़ के कारण परेशानी अलग हो रही है।
उन्होंने कहा कि रोजाना करीब 100 रुपये अतिरिक्त खर्च करना मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए आसान नहीं है। लालचंद कॉलोनी निवासी देवेंद्र कौशिक ने कहा कि रेलवे ने ट्रेनों को रद्द तो कर दिया लेकिन यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। सुबह के समय मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई है और कई लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।
दैनिक यात्रियों का कहना है कि यदि 15 दिन तक यही हालात रहे तो जो व्यक्ति पहले पूरे महीने का सफर 200 से 300 रुपये में कर लेता था, उसे अब 1500 से दो हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इससे नौकरीपेशा और कम आय वाले लोगों का घरेलू बजट बिगड़ने लगा है।

दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने रेलवे से मांग की है कि या तो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं या फिर रद्द ट्रेनों के स्थान पर वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि हजारों दैनिक यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed