फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Training on yoga, awareness and first aid was given in the camp.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिविर में योग, जागरूकता और प्राथमिक उपचार का दिया प्रशिक्षण

Thu, 26 Feb 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 26 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Training on yoga, awareness and first aid was given in the camp.
फोटो-88: बहादुरगढ़ के वैश्य बीएड कालेज में शिविर का शुभारंभ करते अतिथिगण। स्रोत कालेज
बहादुरगढ़। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी झज्जर की ओर से आयोजित पांच दिवसीय जिलास्तरीय युवा रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस पर स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वैश्य बीएड काॅलेज में चल रहा शिविर हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के सहयोग से संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

काॅलेज प्राचार्य डाॅ. आशा शर्मा ने बताया कि बुधवार को दिन की शुरुआत रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनांट के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और ध्वज गीत से हुई। इसके बाद आयुष विभाग के आचार्य बलदेव ने योग सत्र में ताड़ासन, वृक्षासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया। उन्होंने युवाओं को संयमित दिनचर्या अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में रविंद्र कौशिक ने मोबाइल की बढ़ती लत और उसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने डिजिटल डिटॉक्स अपनाने और खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने की सलाह दी। दोपहर बाद फर्स्ट एड लेक्चरर कंचन कुमार ने एचआईवी एड्स से बचाव, परीक्षण और जागरूकता पर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। अंत में काउंसलर दिव्या बंसल ने फीडबैक लिया। शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे दिन का वातावरण सेवा, अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता से ओत-प्रोत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed