{"_id":"6744ea5edd3073d1690fae3a","slug":"training-on-fire-control-given-to-officers-and-employees-of-civil-hospital-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-115856-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सिविल अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारियों को दिया गया अग्नि नियंत्रण का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सिविल अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारियों को दिया गया अग्नि नियंत्रण का प्रशिक्षण
Tue, 26 Nov 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।
नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी डॉ. नरेश दहिया की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्नि नियंत्रण प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। डॉ. नरेश दहिया ने बताया कि प्रशिक्षण में समझाया कि आग लगने पर किस तरह से अग्नि नियंत्रण यंत्रों की मदद से हम आग को बुझा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी से लेकर कर्मचारी को इसका प्रशिक्षण लेना जरूरी है ताकि किसी भी घटना के समय कोई भी व्यक्ति कहीं पर मौजूद हो तो वह आग जैसी बड़ी घटना को नियंत्रित कर सके। इस अवसर पर नागरिक अस्पताल की नर्सिंग अधिकारी कविता गुलिया ने कहा कि नागरिक अस्पताल में समय-समय पर इस तरह से प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि आम जनता को जागरूक किया जा सके।