फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tragic accident in Jhajjar, Highway truck hits bike, Death of young man, deceased used to work in court

झज्जर में दर्दनाक हादसा: हाइवा ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर; युवक की मौत, कोर्ट में काम करता था मृतक

Tue, 23 Jan 2024 12:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 Jan 2024 12:28 PM IST
सार

झज्जर में हुए हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा ट्रक और बाइक की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस ने हाइवा ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Tragic accident in Jhajjar, Highway truck hits bike, Death of young man, deceased used to work in court
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के सेक्टर-6 के पास हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार नक्शा नवीस की मौत हो गई। मंगलवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों कों सौंप दिया गया। पुलिस ने हाईवा ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिलानी निवासी नेत्रपाल ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका भाई सुनील उर्फ चुन्नी कोर्ट में नक्शा नवीश का काम करता था। वह 22 जनवरी कि शाम को कोर्ट से अपना काम करने के बाद अपने गांव सिलाना में गुरुग्राम रोड से होते हुए जा रहा था। रास्ते मे गुरुग्राम रोड छोटा बाईपास से निकल कर बड़े बाईपास की तरफ सेक्टर 6 के मोड़ पर जा रहा था।
विज्ञापन


तभी तेज गति से आ रहे एक हाईवा ट्रक ने उसके भाई की बाइक में गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। इससे सुनील की मृत्यु हो गई। पुलिस ने हाइवा ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक अपने पीछे एक लड़का और लड़की और छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed