फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Traffic station in-charge transferred in case of beating of city councilor's son

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर पार्षद के बेटे की पिटाई के मामले में यातायात थाना प्रभारी का तबादला

Mon, 17 Jul 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 17 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Traffic station in-charge transferred in case of beating of city councilor's son
बहादुरगढ़। स्थानीय नगर पार्षद कुलदीप राठी के बेटे की पिटाई के मामले में रविवार को यातायात थाना प्रभारी दिनेश का तबादला कर दिया गया। यह कार्रवाई शहर के तमाम नगर पार्षदों द्वारा एकजुट होकर मुख्यमंत्री को शिकायत करने के बाद हुई। रविवार को ही 25 नगर पार्षदों ने रोहतक में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यातायात थाना प्रभारी की कार्यशैली की शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने भी तबादले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के नगर पार्षदों ने रोहतक के कैनाल रेस्ट हाउस में मामले में मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा था। मुख्यमंत्री से मिलकर लौटे नगर पार्षद अशोक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से पुलिस महानिरीक्षक को यातायात थाना प्रभारी का तबादला करने और मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। इसके तुरंत बाद ही बहादुरगढ़ यातायात थाना प्रभारी दिनेश कुमार का बहादुरगढ़ से तबादला राज्य अपराध शाखा में कर दिया गया।
विज्ञापन

पार्षद कुलदीप राठी का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में हम कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। नगर पार्षद अशोक शर्मा ने बताया कि रोहतक में मुख्यमंत्री से मिलने वाले पार्षदों में सतप्रकाश छिकारा, अश्विनी शर्मा, रमन यादव, बिजेन्द्र दलाल, अनिल सिंगल व योगेश धनखड़ भी शमिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
वार्ड 27 से नगर पार्षद कुलदीप राठी के पुत्र नीरज की कार पर ब्लैक फिल्म लगी होने के कारण 13 जुलाई को यातायात पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान कर दिया था। यातायात पुलिस पर नीरज की पिटाई का भी आरोप है। ऐसे में तत्कालीन यातायात थाना प्रभारी दिनेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद सेक्टर-6 थाना पहुंच गए थे। शिकायत भी दी गई थी। उस पर कार्रवाई को लेकर अगली सुबह तक का समय लिया गया था। मेडिकल चेकअप में नीरज के कान का पर्दा फटा मिला था। इसके बाद नीरज के पिता पार्षद कुलदीप राठी की ओर से पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई की मांग की गई थी। वहीं दूसरी ओर तत्कालीन यातायात थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने नीरज की पिटाई के आरोपों को सिरे से नकार दिया था। उनका कहना था कि काली फिल्म चढ़ी कार में युवक सवार था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने कार भगा दी थी। सेक्टर-6 की सड़कों पर वह काफी देर कार दौड़ाता रहा। पुलिस ने पीछा किया तब कार रोकी। फिर पुलिस से ही उलझ गया। उनका आरोप है कि इससे पहले पुलिस टीम पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed