फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Traffic signals have become white elephants, there is always jam at the intersections

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैफिक सिग्नल बने सफेद हाथी, चौराहों पर रहता है जाम

Wed, 10 Jul 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 10 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Traffic signals have become white elephants, there is always jam at the intersections
झज्जर मोड़ पर लगी टै्रफिक लाइट।
बहादुरगढ़। लंबे समय से शहर के चौक-चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल सफेद हाथी बने हैं। ये काम नहीं कर रहे हैं, इससे शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात भगवान भरोसे चल रहा है। ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से अक्सर चौक से गुजरने वाले वाहन हादसे का शिकार होते रहते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते चौक-चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं।
विज्ञापन

यह मुद्दा बार-बार उठने के बाद भी शहर के हालात ठीक नहीं हो पा रहे हैं। अब यातायात पुलिस की ओर से नगर परिषद अधिकारियों के साथ मीटिंग करके इन सिग्नल को चालू करने के लिए कहा गया है। साथ ही शहर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए भी नगर परिषद अधिकारियों का ध्यान इस तरफ करवाया गया है। अब देखना है कि ये सिग्नल कब तक चालू होते हैं।
विज्ञापन

यातायात को कंट्रोल करने के लिए लगाए हैं सिग्नल
लगभग 6-7 वर्ष पूर्व शहर में नगर परिषद की ओर से दिल्ली-रोहतक रोड पर लाल चौक, नाहरा-नाहरी मोड़, रेलवे रोड मोड़, झज्जर मोड़, सेक्टर-6 चौक, बादली रोड पर झज्जर चुंगी के आसपास सिग्नल लगाए गए थे। इन पर 25 लाख रुपये की राशि खर्च की गई थी, लेकिन यह एक दिन तो बड़ी बात, एक मिनट के लिए भी कभी चालू नहीं हुए। दो वर्ष पहले शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले ड्रेन वाले रास्ते पर भी दो व्यस्त चौक-चौराहों में विश्वकर्मा चौक और नाहरा-नाहरी चौक पर सिग्नल लगाए गए थे। यह एकाध बार ही चालू हुए, लेकिन देखरेख के अभाव में फिर बंद हो गए। यहां पर भी जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप अधिकारियों के साथ हुई इन मुद्दों पर बैठक
बहादुरगढ़ में सबसे जरूरी ट्रैफिक सिग्नल को चालू कराने के लिए यातायात पुलिस और नगर परिषद अधिकारियों के बीच मीटिंग हुई। इसमें यातायात पुलिस के एसीपी शुभम कुमार ने नप अधिकारियों से ट्रैफिक सिग्नल को जल्द से जल्द चालू करने, सड़कों पर बने गड्ढों को भरवाने, विभिन्न स्थानों पर टूट चुके स्पीड ब्रेकर दुरुस्त करवाने के लिए कहा है। उधर, नगर परिषद अधिकारियों ने जल्द से जल्द इस दिशा में काम करने की बात कही है। तीन दिन पहले एसीपी शुभम कुमार ने भी शहर के रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी, रोहतक रोड का निरीक्षण करते हुए ट्रैफिक सिग्नलों के साथ-साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।





नगर परिषद अधिकारियों के साथ यातायात पुलिस ने मीटिंग की है। जल्द ही ट्रैफिक सिग्नलों को चालू करवाने के लिए पत्र व्यवहार भी किया गया है। नगर परिषद की ओर से इन्हें जल्द चालू करने की बात कही गई है। इन्हें जल्द से जल्द चालू करवाने पर जोर रहेगा।


- विकास कुमार, एसएचओ, ट्रैफिक पुलिस बहादुरगढ़।





नगर परिषद की यातायात पुलिस के साथ मीटिंग हुई है। ट्रैफिक सिग्नलों को दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही शहर में बने गड्ढे और स्पीड ब्रेकर भी ठीक करवाए जाएंगे।

- संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed