फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Traffic police is trying hard, still we are not improving

Jhajjar-Bahadurgarh News: यातायात पुलिस खूब लगा रही दम, फिर भी नहीं सुधर रहे हम

Wed, 12 Apr 2023 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Traffic police is trying hard, still we are not improving
बहादुरगढ़। लोगों को यातायात के प्रति सजग करने के लिए यातायात पुलिस तमाम कोशिश कर रही है। स्कूलों में गोष्ठियां कराई जा रही है। जगह जगह शिविर लगाए जा रहे हैं लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं सुधर रहे। अपने जीवन की परवाह किए बिना गलत दिशा में वाहन दौड़ा रहे हैं। स्वीकृत से अधिक भार लेकर वाहन चल रहे हैं। जिससे दूसरों की जान भी जोखिम में है। इसका खुलसा जिला पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाए गए अभियान में हुआ। इसमें चेकिंग के दौरान राजमार्ग पर लेन के नियमों का उल्लंघन करने वाले 299 भारी और अन्य वाहनों के चालान किए गए। गलत दिशा में वाहन चलाने पर 95 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

यातायात थाना बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान वाहन चालकों को भारी वाहनों के लिए निर्धारित लेन में चलने व लाइन चेंज और सड़क सुरक्षा के अन्य नियमों बारे जागरूक किया गया। नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने बारे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। भारी वाहनों को अपनी निर्धारित बाईं लेन में चलने, गलत दिशा में वाहन ना चलाने व निर्धारित गति सीमा के नियमों का पालन करने बारे जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा लेन ड्राइविंग एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर अनेक भारी वाहनों के चालान किए गए। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिला भर में मुख्य मार्गों पर निर्धारित किए गए अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान 2416 वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 299 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें ओवरस्पीड व ब्लैक फिल्म के चालान भी शामिल हैं।
विज्ञापन

देवेंद्र ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमों ने अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की अवहेलना करने, लेन ड्राइविंग और गलत दिशा में ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। गलत दिशा में ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 95 वाहनों के चालान किए गए। इसी प्रकार से लेन ड्राइविंग से संबंधित 173 वाहन चालकों के चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए। सडक़ सुरक्षा व सुरक्षित सफर के लिए झज्जर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed