फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Traffic police arrangements are in full swing, vehicles are entering the markets and creating jams

Jhajjar-Bahadurgarh News: यातायात पुलिस के इंतजाम धड़ाम, बाजारों में वाहन घुसकर लगा रहे जाम

Tue, 22 Oct 2024 06:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Traffic police arrangements are in full swing, vehicles are entering the markets and creating jams
झज्जर। त्योहारों पर बाजार में जाम से निबटने की यातायात पुलिस की व्यवस्था कारगर नहीं हो पा रही है। सोमवार को आंबेडकर चौक के अलावा दिल्ली गेट, सिलानी गेट बेरीगेड्स लगाकर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए, लेकिन बाजार की तरफ आने वाले माता गेट, बेरी गेट, सीताराम गेट पर कोई बेरीगेड्स नहीं लगाए गए और वाहन बाजार में धुसकर जाम लगा रहे हैं। पुलिस के सामने ही वाहन बाजार में घुस रहे हैं।
विज्ञापन

सिलानी गेट पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिया है, लेकिन बडे़ वाहनों को इस रास्ते से भी अंदर आने से नहीं रोका जा रहा। इस कारण सोमवार को बाजार में कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। चौपटा बाजार में तो दुकानदारों के सामान लेकर कई बडे़ वाहन पहुंचे, जिनको अंदर आने से नहीं रोका और जाम की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा जाम की स्थिति सिलानी गेट, श्री वैष्णो मंदिर के पास, चौपटा बाजार के पास बनी रही। काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। बडे़ वाहन अंदर आने की वजह से स्कूली वाहनों को भी परेशानी हुई और घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं आंबेडकर चौक की तरफ से अब भी बसों का आवागमन जारी है, जिस कारण चौक पर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने रखा दुकानों के आगे सामान
बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदार तैयार नहीं है। यही वजह है कि सोमवार को कई दुकानदारों ने तीन से दस फीट तक अतिक्रमण किया हुआ था। नगर परिषद प्रशासन के अलावा ट्रैफिक पुलिस भी दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की मांग कर चुका है, लेकिन दुकानदार अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी से मिले नप चेयरमैन, पार्षद
नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी व अन्य पार्षद सोमवार को डीसीपी लोगेश कुमार से मिले। उन्होंने डीसीपी से पुराना बस अड्डा पर अस्थायी पार्किंग शुरू करने की मांग की ताकि बाजार में खरीददारी करने आए लोगों को दिक्कत न हो। इसके अलावा बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग की। पुलिस की वर्दी व सादे कपडे़ में पुलिस गश्त की मां की। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों की भी बाजार में ड्यूटी लगाने की मांग की ताकि महिलाओं को दिक्कत नहीं आए। उन्होंने बाजार की तरफ आने वाले मुख्य मार्गों पर पुलिस तैनात करके बेरीकेडस लगाने की मांग की ताकि बडे़ वाहन अंदर नहीं जाए। डीसीपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed