फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Traders will go to Supreme Court to open the way through Tikri border

टीकरी बॉर्डर से रास्ता खुलवाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे उद्यमी

Fri, 17 Sep 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Traders will go to Supreme Court to open the way through Tikri border
एसडीएम भूपेंद्र को ज्ञापन सौंपकर की टीकरी बार्डर से रास्ता खुलवाने की मांग। - फोटो : Bahadurgarh
राज्य सरकार द्वारा टीकरी बार्डर से रास्ता खुलवाने की कोशिशें शुरू करने के साथ-साथ बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) ने भी इस दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। संस्था ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के साथ-साथ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका लगाने की तैयारी भी कर ली है। बहादुरगढ़ के एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

बीसीसीआई और फुटवियर पार्क एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फुटवियर क्लस्टर बहादुरगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में इस बात पर संतुष्टि जाहिर की कि टीकरी बार्डर पर आंदोलनकारियों की वजह से बंद रास्ते को खुलवाने के लिए राज्य सरकार ने कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसके लिए गृह सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने पर उद्यमियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। उद्यमियों ने कहा कि बार्डर बंद होने के वजह से उन्हें हर रोज करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। किसान आंदोलन शुरू होने के बाद से अब तक वार्षिक टर्नओवर में करीब 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसलिए उन्होंने याचिका दायर कर सर्वोच्च न्यायालय में गुहार लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

बीसीसीआई के महासचिव सुभाष जग्गा ने बताया कि बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाएं मुहैया करवाने कलिए सरकार भरपूर मदद कर रही है। अकेले एमआईई के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये पहले ही स्वीकृत हो चुके हैं। इस राशि से पानी, सीवर व सड़कों की समस्या का पूर्ण समाधान किया जाएगा। एचएसआईआईडीसी के संपदा प्रमुख सुनील शर्मा व प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल ने एमआईई का दौरा कर समस्याओं का जायजा लिया था और ठे केदार को 30 सितंबर से पहले काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में बीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा, उपाध्यक्ष विकास आनंद सोनी, महासचिव सुभाष जग्गा व कोषाध्यक्ष जेके अग्रवाल शामिल रहे। बीसीसीआई के संसाधनों का दुरुपयोग करने और जान बूझकर चुनाव नहीं कराने के विजय भारद्वाज और अनिल अग्रवाल के आरोपों को इन उद्यमियों ने न केवल सिरे से खारिज कर दिया बल्कि यह भी कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले खुद में भी झांककर देखना चाहिए। बीसीसीआई में भ्रष्टाचार के आरोप को निराधार बताते हुए जग्गा ने कहा कि ये संस्था हमारे लिए मंदिर की तरह है। हमने यहां के संसाधनों का दुरुपयोग करने का पाप न कभी किया और न करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed