{"_id":"600f1b628ebc3e32a623e77e","slug":"tractors-not-allowed-to-enter-the-city-sent-by-bypass-only-jhjhar-news-rtk5925520150","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नहीं घुसने दिए ट्रैक्टर, बाईपास से ही भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नहीं घुसने दिए ट्रैक्टर, बाईपास से ही भेजा
विज्ञापन
ग्वालीशन चौक से ट्रैक्टरों के काफिले को बाईपास से निकालती पुलिस। संवाद
- फोटो : Jhjhar
दिल्ली में 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए सोमवार को झज्जर ही नहीं दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर और गाड़ियां लेकर ढांसा और टिकरी बॉर्डर पर पहुुंचे। किसान ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर दिल्ली बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे हैं। किसानों के काफिले को शहर के अंदर से आने की बजाय बाईपास से बॉर्डर की तरफ निकाला गया। ट्रैक्टर परेड में जाने वाली गाड़ी या ट्रैक्टर को शहर के अंदर से गुजरने की अनुमति नहीं थी। बाईपास पर तैनात पुलिस ने उन्हें बाईपास से ही बहादुरगढ़ और बादली की तरफ भेज रहे हैं। शहर की तरफ आने वाला कोई रोड ऐसा नहीं था जहां पर पुलिस ने नाकेबंदी न की हो। जिले में ग्वालीसन रोड, चरखी दादरी रोड, बेरी रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग 71 पर किसानों के ट्रैक्टरों के काफिले बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे हैं। किसान आंदोलन से जुड़ी रागिनी और गाने बजाते हुए किसान ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। चरखी दादरी क्षेत्र से फौगाट खाप, सांगवान खाप, झज्जर से कादयान खाप, अहलावत खाप, बिरोहड़ बारहा खाप, जाखड़ खाप सहित विभिन्न गांवों के किसानों के काफिले बॉर्डर के लिए रवाना हुए।
हर चौक-चौराहे पर पुलिस कर्मी तैनात
जिले में किसान आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शहर के बाहरी क्षेत्र में हर चौक पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस के अधिकारी भी निरंतर नाकों पर गश्त कर रहे हैं। वहीं डीएसपी स्तर के अधिकारी व एसडीएम भी क्षेत्र का दौरा कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए उन्हें शहर के बाईपास से निकालने की व्यवस्था की गई है। यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्वक काफिले बाईपास से निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।