{"_id":"62c1fae707db1373264dfa78","slug":"town-park-in-ruins-after-rain-town-park-in-ruins-after-rain-jhjhar-news-rtk651332538","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल टाउन पार्क, बना नशेड़ियों का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल टाउन पार्क, बना नशेड़ियों का अड्डा
विज्ञापन
झज्जर। दो दिन पहले हुई बारिश ने शहर के टाउन पार्क की हालत खराब कर दी है। बारिश के पानी से पार्क में न तो घूमने की जगह है और ना ही बच्चों के खेलने की। नशेड़ी मंडराते रहते हैं। यहां की हालत देख कई लोगों ने तो यहां आना भी छोड़ दिया है।
शहर का टाउन पार्क बाहर से भले ही हरा भरा दिखता हो लेकिन अंदर परिसर में नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। बारिश के पानी से भरे टाउन पार्क ने नगर परिषद की पोल खोल दी है। पार्क में अव्यवस्थाओं का क्या आलम है वो तो वहा देखते ही बनता है। पार्क का शौचालय नजरंदाजी झेलता-झेलता कब नशेड़ियों का अड्डा बन गया। शायद प्रशासन को भी इसकी खबर नहीं। पार्क के शौचालय में दर्जनों इंजेक्शन व खाली शीशियां पड़ी है।
पार्क में बने शौचालय के ऐसे हालात है कि दुर्गंध के कारण इसका प्रयोग करना तो दूर पास खड़ा होना भी मुश्किल है। बारिश के बाद पार्क के हालात बद से बदतर हो गए है। झूलों की जगह घुटनों तक पानी भरा है। पार्क में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नही है। पार्क में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। यहां पर इंजेक्शन, सिरिंज पड़ी रहती है। इस पर न तो पुलिस प्रशासन का कोई ध्यान है और ना ही नगर परिषद पार्क की कोई सुध ले रहा है। पार्क के सामने से गुजरने वाले नाले भी गंदगी से अटे पड़े हैं। जो लोग पार्क में आते हैं यहां की हालत देख लौट जाते हैं। बहुत लोगों ने तो आना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
वर्जन
पार्क के जलभराव व अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करवा दिया जाएगा। कर्मचारियों को पार्क की व्यवस्था को देखने के लिए भेज दिया जाएगा। पार्क में कोई समस्या नही रहने दी जाएगी।
अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद
वर्जन
पार्क में नशेड़ियों के रहने की लोगों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस टीम को वहां पर भेजकर जांच कराई जाएगी।
शेर सिंह, थाना प्रभारी