{"_id":"6843533316b3de12e300264f","slug":"toll-plaza-accountant-missing-with-rs-15-lakh-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115297-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: टोल प्लाजा का अकाउंटेंट 15 लाख रुपये लेकर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: टोल प्लाजा का अकाउंटेंट 15 लाख रुपये लेकर लापता
Sat, 07 Jun 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नरवाना-पातड़ा रोड पर स्थित पैंड टोल प्लाजा का कैश लेकर अकाउंटेंट लापता हो गया। उसका फोन भी बंद आ रहा है। ऐसे में कंपनी के मैनेजर की ओर से इस संबंध में थाना आसौदा में शिकायत दी गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम निवासी देवेंद्र चाहर ने बताया कि वह स्काई लार्क इंफ्रा इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गुरुग्राम में बतौर जरनल मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी का नरवाना-पातड़ा रोड पर पैंड में एक टोल प्लाजा है, जिसका कार्यकाल 16 मई को खत्म हो गया।
टोल प्लाजा पर कैश में पैसा आता रहता है, जिसको बैंक के माध्यम से कंपनी के खाते में जमा करवाना होता है। 16 मई को कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के कारण टोल पर पिछले कुछ समय का 15 लाख रुपये कलेक्शन रखा हुआ था। इसे कंपनी के खाते में जमा करवाना था। कर्मचारी भूपेंद्र यादव जो पैंड टोल प्लाजा पर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
आरोप है कि उसे टोल का 15 लाख रुपये लेकर कंपनी के हेड ऑफिस में जमा करवाना था। उसने कंपनी के रुपये भी जमा नहीं कराए। उसे ऑफिस रोहद टोल प्लाजा पर बुलाया गया, वह नहीं आया। फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।