फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   tokyo olympic,jhajjar bahadurgarh news,Deepak will prepare for the next Olympics with a target,lakshy lekar agale olampik kee taiyaaree karega deepak

लक्ष्य लेकर अगले ओलंपिक की तैयारी करेगा दीपक

Wed, 11 Aug 2021 08:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
tokyo olympic,jhajjar bahadurgarh news,Deepak will prepare for the next Olympics with a target,lakshy lekar agale olampik kee taiyaaree karega deepak
दीपक पूनिया की इंटरनेट से ली गई टोक्यो ओलंपिक की फोटो। - फोटो : Bahadurgarh
शील भारद्वाज
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव छारा के पहलवान दीपक पूनिया की हार के बावजूद उसके पिता, कोच और ग्रामीणों को उम्मीद है कि अगले ओलंपिक में वह पदक अवश्य जीतेगा। यह दीपक का पहला ओलंपिक था और अनुभव न होने से उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। अब दीपक हर दिन जीत का लक्ष्य लेकर अगले ओलंपिक की तैयारी करेगा।
बता दें कि दीपक टोक्यो ओलंपिक में पहले तीन राउंड की कुश्ती जीतने के बावजूद सेमीफाइनल और फिर कांस्य पदक के लिए हुआ मुकाबला जीतने से चूक गए।
टोक्यो ओलंपिक में 86 किलोग्राम भार वर्ग के रेपेचेज मुकाबले में पहलवान दीपक पूनिया ने पहले राउंड में शानदार खेल दिखाया और 2-1 से बढ़त बनाने में सफल रहे, लेकिन दूसरे बाउट में आखिरी 10 सेकंड में दीपक पर प्रतिद्वंद्वी पहलवान हावी हो गया, जो दीपक की हार का कारण बना। दीपक के मुकाबले माइल्स अमीन 2 ज्यादा अंक बनाने में कामयाब रहे। दीपक अच्छे ड्रॉ का फायदा उठाकर सेमीफाइनल तक पहुंचे लेकिन अमेरिका के डेविड मौरिस टेलर से सेमीफाइनल में हार गए। उन्होंने इससे पहले नाइजीरिया के एकेरेकेमे एगियोमोर को तकनीकी श्रेष्ठता से और फिर क्वार्टर फाइनल में चीन के लिन जुशेन को 6-3 से हराया था। संवाद
विज्ञापन

दीपक का कोई दोष नहीं : कोच
दरअसल, मुकाबले के पहलवान से कुश्ती हो रही हो तो परिस्थितियां किस वक्त क्या मोड़ ले ले, कहा नहीं जा सकता। दीपक के साथ भी यही हुआ। उनका खेल आखिरी के चंद पलों में बदल गया। इसलिए सेमीफाइनल और कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबलों में हार का दोष दीपक को नहीं दिया जा रहा। दीपक के कोच आर्य वीरेंद्र पहलवान का कहना है कि ओलंपिक से पहले करीब डेढ़ महीना तक पोलैंड में उसका अपने बराबर के पहलवान के साथ सही ढंग से अभ्यास नहीं हो पाया। जिससे उसको नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव की रणनीति से हुआ नुकसान
दीपक के बचपन से ही उसकी कुश्ती के प्रशंसक रहे बबलू प्रधान ने कहा कि दीपक आखिरी के कुछ क्षणों में बचाव की रणनीति से लड़ता रहा और अंकों की बढ़त नहीं बना पाया। अगर वह इन पलों में हमलावर रहता तो परिणाम अपने पक्ष में आता। दीपक पूनिया की आखिरी मिनटों में की गई गलतियां उन्हें भारी पड़ीं और इसके साथ ही कांस्य पदक से चूक गए।

अगला गोल्ड पक्का : सुभाष
दीपक के पिता सुभाष इस परिणाम को परिणाम तो मानते हैं, लेकिन हार नहीं। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा पहली बार ओलंपिक में गया। वहां से बहुत कुछ सीखकर आया है। यकीन है अपनी मेहनत और देशवासियों की दुआ से अगले ओलंपिक का गोल्ड पक्का कर लेगा। संवाद
दीपक पूनिया की मुख्य उपलब्धियां
- कांस्य पदक एशियन चैंपियनशिप, 2020
- रजत पदक विश्व चैंपियनशिप, 2019
- स्वर्ण जूनियर विश्व चैंपियनशिप, 2019
- कांस्य एशियन चैंपियनशिप, 2019
- रजत जूनियर विश्व चैंपियनशिप, 2018
- स्वर्ण विश्व कैडेट चैंपियनशिप, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed