फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Today the city will get government, the future of 78 candidates is locked in 73 EVMs

आज मिलेगी शहर को अपनी सरकार, 73 ईवीएम में बंद है 78 उम्मीदवारों का भविष्य

Tue, 21 Jun 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Today the city will get government, the future of 78 candidates is locked in 73 EVMs
झज्जर। शहर की सरकार बनने में कुछ घंटे का समय शेष बचा है। नगर परिषद के चुनाव मैदान में उतरे 78 उम्मीदवारों का भाग्य लिख कर मतदाताओं ने 73 ईवीएम में बंद कर दिया है। बुधवार सुबह 8 बजे से निकाय चुनाव की मतगणना का कार्य शुरू होगा। जिसके लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना में कुल 3 राउंड होंगे। प्रत्येक टेबल पर हर राउंड में दो ईवीएम की मतगणना की जाएगी। एक ईवीएम प्रधान पद के लिए और एक ईवीएम संबंधित वार्ड के पार्षद के लिए होगी।
विज्ञापन

नगर परिषद के चुनाव के लिए शहर में 36 बूथ बनाए गए थे। इनमें दो-दो ईवीएम रखी गई थी। एक ईवीएम में चेयरमैन व दूसरी में पार्षद के लिए मतदान हुआ है, लेकिन चेयरमैन पद के लिए 37 ईवीएम की मतगणना होगी। वार्ड नंबर 16 में 31 नंबर बूथ की ईवीएम को 401 मत के बाद खराब होने के कारण बदला गया था। शहर में 35818 मतों में से 25607 मतदाताओं ने मतदान किया था। मंगलवार को झज्जर नगर परिषद के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र कुमार ने बादली एसडीएम विशाल कुमार, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं बीडीपीओ रामफल सिंह, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, ईओ अरुण नांदल के साथ काउंटिंग पार्टियों को मतगणना की बारीकियां बताईं। मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और काउंटिंग एजेंट के प्रवेश के लिए अलग अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। नेहरू कॉलेज के सभागार में होने वाली मतगणना के लिए कुल 14 टेबल लगाई गई है। हर टेबल पर मतगणना के लिए तीन कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा कुछ काउंटिंग पार्टियों का रिजर्व में भी रखा जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट
मतगणना केंद्र में बनाया मीडिया रूम
मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए नेहरू कॉलेज के भवन में मीडिया रूम की व्यवस्था भी होगी, जिसमें मीडिया कर्मी बैठ सकेंगे। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार डीआईपीआरओ कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मीडिया कर्मियों को बारी बारी से लेकर जाएंगे। जहां कुछ समय कवरेज के बाद उन्हें वापस मीडिया रूम आना होगा। मतगणना केंद्र में मीडिया के लिए भी अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह निर्धारित समय पर मतगणना शुरू हो जाएगी।
- रविंद्र कुमार, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed