फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Today is the last day of application for admission in ITI

आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज

Thu, 07 Oct 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of application for admission in ITI
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन करने का वीरवार 7 अक्तूबर को अंतिम दिन है। बहादुरगढ़ आईटीआई में 20 प्रकार का हुनर सीखने के लिए प्रशिक्षण कोर्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

आईटीआई की प्राचार्य गीता आर सिंह ने बताया कि 20 ट्रेड की 32 यनिटों की 712 सीटों के लिए बुधवार सुबह तक 3270 आवेदन प्राप्त हो चुके थे। प्रवेशार्थी 7 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। पहली कट आफ 11 अक्तूबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई द्वारा 10वी व 12वीं के सभी विद्यार्थियों को पास किया है, जिससे इस बार आईटीआई में दाखिले लेने के लिए ज्यादा आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। नोडल अधिकारी सुनीत वत्स ने बताया ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थी को कोई परेशानी न आए, इसके लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। विद्यार्थी आईटीआई में शंकाओं का समाधान कर सकते हैं। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को आईटीआई में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की भी सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दाखिला लेने के इच्छुक आवेदक 10वीं, 12वीं कक्षा व अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो, निजी ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण पत्र (अगर विद्यार्थी आरक्षित श्रेणी से संबंध रखता है), जाति, रिहायशी व आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता की फोटो प्रति, विद्यार्थी को आधार कार्ड व फैमिली आईडी लेकर ही आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed