{"_id":"610ae46f8ebc3e88be35365f","slug":"today-all-bar-associations-of-the-state-will-strike-jhjhar-news-rtk619997965","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन करेंगी हड़ताल, चिकित्सक भी काले बिल्ले लगाकर करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन करेंगी हड़ताल, चिकित्सक भी काले बिल्ले लगाकर करेंगे काम
विज्ञापन
एसपी राजेश दुग्गल से मिलता बार एसो. का प्रतिनिधिमंडल। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। सामान्य अस्पताल के आपातकालीन विभाग में शनिवार को चिकित्सक और बार की बीच हुए विवाद में प्रधान और चिकित्सक एक-दूसरे पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में पुलिस की तरफ से चिकित्सक की शिकायत पर प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके विरोध में जिला की बार एसोसिएशन ही नहीं प्रदेश के 17 एसोसिएशन हड़ताल पर हैं। वीरवार को पूरे प्रदेश में इस मामले को लेकर सभी बार एसोसिएशन हड़ताल पर रहेंगी।
उधर, बुधवार को एससीएमएसए की कोर कमेटी की बैठक कर चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर कार्य करने की घोषणा कर दी गई है। चिकित्सकों की एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि इस मामले में चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो हरियाणा के सभी चिकित्सा अधिकारी व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
एसपी से मिला बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
जिला बार एसोसिएशन के सभी वकील हड़ताल पर चल रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन झज्जर के समर्थन में बुधवार को भी प्रदेश की 17 बार एसोसिएशन हड़ताल पर रही। हड़ताल के दौरान सभी अधिवक्ताओं ने लिटिगेंट्स हॉल में बैठक करते हुए एसपी से मिलने का निर्णय लिया। दोपहर बाद गठित की गई कमेटी के सभी सदस्य एसपी राजेश दुग्गल से मिलने पहुंचे। उन्होंने एसपी से मिलकर डॉक्टर व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने और प्रधान के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की भी मांग की। उनकी तरफ से दी गई शिकायत पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर एसपी राजेश दुग्गल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
आज करेंगे प्रदर्शन
बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत सोलंकी ने बताया कि बार एसोसिएशन के वकील अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे और वीरवार को सुबह 11:00 बजे बैठक कर लघु सचिवालय तक रोष प्रदर्शन करेंगे और आगामी योजना बनाई जाएगी।
व्यापार मंडल ने दिया समर्थन
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की तरफ से जिला अध्यक्ष सोहन सिंह गुर्जर अधिवक्ताओं को समर्थन देने के लिए पहुंचे और उन्होंने बार के पदाधिकारियों को समर्थन पत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल अधिवक्ताओं के हड़ताल में पूर्ण रुप से समर्थन कर रहा है।
वर्जन
डॉ. निशा डाबर के साथ हुए मामले को लेकर वीरवार से चिकित्सक काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे। कोरोना काल के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में काम करने वाले चिकित्सकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार होगा तो चिकित्सा अधिकारी कैसे काम करेंगे। अगर डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई तो प्रदेश के सभी चिकित्सक व अन्य कर्मचारी भी हड़ताल करेंगे।
- डॉ ममता, प्रधान, एचसीएमएसए, झज्जर।