फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   To stay healthy it is necessary to take care of teeth: Dr. Atul

स्वस्थ रहने के लिए दांतों की देखभाल जरूरी : डॉ. अतुल

Sun, 27 Mar 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
To stay healthy it is necessary to take care of teeth: Dr. Atul
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि दांत चमकीले और मसूढ़े स्वस्थ हों तो चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाती है। स्वस्थ रहने के लिए दांतों की देखभाल जरूरी है। वह ओरल हेल्थ पखवाड़े के तहत एचएनजी फैक्टरी परिसर और वैश्य कन्या कालेज में आयोजित दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों में कर्मचारियों व विद्यार्थियों से कही।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. अतुल शर्मा के अलावा ओरल सर्जन डॉ. विपिन दलाल और डॉ. ज्योति दुहन ने भी शिरकत की। टीम ने एचएनजी फैक्टरी परिसर में कर्मचारियों व अधिकारियों को अच्छे मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पायरिया, कीड़ा लगने, मुख कैंसर, फ्लोरोसिस, छोटे बच्चों की दंत समस्याओं और बढ़ती उम्र के साथ डायबिटीज व उच्च रक्तचाप से होने वाली दांतों की बीमारियों के बारे में भी विस्तार से बताया। डायबिटीज व उच्च रक्तचाप से बचने के तरीके बताए। दिनचर्या सही रखने को कहा। एचएनजी अधिकारियों ने चिकित्सकों की टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

वैश्य कन्या महाविद्यालय में भी टीम ने ओरल हेल्थ और ओरल हाइजीन के टिप्स छात्राओं को दिए। डॉ. विपेंद्र दलाल ने पायरिया व मसूढ़ों की दिक्कत से निजात पाने के तरीके बताए। प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा ने टीम का स्वागत किया। छात्राओं से कहा कि दंत संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करके डॉक्टरों की हर सलाह को गंभीरता से लें। कालेज में व्याख्यान का आयोजन रेडक्रॉस व को-सर्कुलर सेल प्रभारी डॉ. शालू शर्मा के संयोजन में किया गया। डॉ. अतुल ने बताया कि दंत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान 26 मार्च तक चलाया गया। इस दौरान नागरिक अस्पताल, पीएचसी व सीएचसी के दंत चिकित्सकों ने औद्योगिक इकाइयों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed