फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   To save someone's life, 60 great donors donated blood

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसी की बचाने को जान, 60 महादानियों ने किया रक्तदान

Wed, 14 Jun 2023 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 14 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
To save someone's life, 60 great donors donated blood
झज्जर। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, इसलिए रक्तदान को महादान कहते हैं। रक्तदान से जरूरतमंद की जिंदगी बच सकती है। रक्त देने वाली की सेहत भी दुरुस्त रहती है। खून की कमी को केवल रक्तदान से ही पूरा किया जा सकता है, इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। ब्लड बैंकों में रक्त होगा, तभी लोगों की जिंदगी भी बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

यह बात अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में इंडेप्थ विजन फाउंडेशन, सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के सहयोग से शहर की सर छोटूराम धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि डीएसपी गुलाब सिंह ने कही। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में 60 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि गुलाब सिंह, डीआईपीआरओ सतीया कुमार व हरियाणवी कलाकार रामबीर आर्यन ने रिबन काट कर व मां सरस्वती के चित्र के सामने दी दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

डीआईपीआरओ सतीया कुमार ने कहा रक्तदान करने से शरीर में उर्जा आती है, नए रक्त का संचार होता है। जिससे शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है और ह्रदय रोग, कैंसर जैसे घातक बीमारियों का खतरा कम होता है। हरियाणवी कलाकार रामबीर आर्यन ने भी रक्तदान किया।अतिथियों ने रक्तदाओं को अमर उजाला की तरफ से प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में 20 बार से अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाओं को सम्मानित किया गया। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के ई-लर्निंग कॉर्डिनेटर मंजित सिंह ने सभी रक्तदाताओं को संस्था की स्पॉन्सर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से इम्युनिटी बूस्टर किट भेंट की। इस अवसर पर संस्थाओं की तरफ से विकास कौशिक, संदीप कुंजिया, विनोद शर्मा, हेमंत कुमार, प्रियंका, सागर, रतिदेव, अमित हुड्डा, नवीन सोनी, दिनेश, हैपी, संदीप देसवाल, पूनम देसवाल, धर्मेंद्र मोनी के अलावा प्रेम धनखड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान करने आएं रक्तदाताओं की प्रतिक्रियाएं :
दोस्तों के साथ पहली बार रक्तदान शिविर में रक्तदान किया था। उसे समझ में आया कि रक्तदान करने से हम किसी का जीवन बचा रहें हैं। मैं करीब 30 बार रक्तदान कर चुका हूं।
- सतेंद्र कुमार, गांव बाबरा।
सुबह रक्दान शिविर का पता चला तो रक्तदान करने के लिए आया हूं। दस बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान करने से खुशी मिलती है।
मोहनलाल,एसआई
करीब 20 बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती हैं। युवाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।
- आनंद कुमार।
रक्तदान 18 साल का हाेते ही रक्तदान करने लगा था। रक्तदान करने से आनंद की अनुभूति प्राप्त होती है। 25 से अधिक बार रक्तदान कर चुका हूं।
- राजीव दुहन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed