फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   To improve the power system, the corporation installed transformers at three places

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए निगम ने तीन स्थानों पर लगाए ट्रांसफार्मर

Fri, 07 Jun 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 07 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
To improve the power system, the corporation installed transformers at three places
बहादुरगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए लाइनपार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तीन नए ट्रांसफार्मर लगाए हैं। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। बुधवार को लाइनपार सब डिवीजन के जौहरी नगर व हरी नगर फीडर पर मेंटेनेंस टीमों की ओर से कार्य किया गया। जहां कुछ एरिया में ओवर लोड की दिक्कत अधिक है और वहां 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा था। वहां पर ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 200 का कर दिया गया है। वहीं कुछ ट्रांसफार्मर से लोड काटकर दूसरे ट्रांसफार्मर पर डाला गया है ताकि बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन

लाइनपार सब डिवीजन के जेई बिजेंद्र ने बताया कि निगम के कार्यकारी अभियंता अजय कोहाड़ के दिशा-निर्देशानुसार उपमंडल अभियंता राहुल वर्मा के मार्गदर्शन में बेहतर बिजली आपूर्ति लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही है। यदि किसी कॉलोनी में भीषण गर्मी के इस सीजन में बिजली की समस्या है भी तो वह ओवर लोड के चलते है। इस समस्या के समाधान को लेकर निगम की ओर से हर उचित कदम उठाए जा रहे हैं। जेई बिजेंद्र ने बताया कि बुधवार को परनाला पॉवर हाउस के पीछे 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यहां पहले से एक निजी स्कूल के पास लगे 200 केवीए के ट्रांसफार्मर पर बढ़ते लोड को देखते हुए जौहरी नगर फीडर से जुड़े एरिया में 100 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाया गया है। वहीं हरी नगर फीडर के अंतर्गत नाहरा-नाहरी रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर वहां 200 केवीए का किया गया है। टैंकर वाली गली में लगे ट्रांसफार्मर का आधा लोड काटकर यहां पर डाल दिया गया है ताकि ओवर लोड के चलते फाल्ट आने की शिकायतें न रहें। न्यू पटेल पार्क गली नंबर 4 व 5 के बीच 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर इंस्टॉल किया गया है। इन दिनों साइटों पर निगम की मेंटेनेंस की 3 टीमें कार्य में लगी हैं। साईं मंदिर के पास लगे एक ट्रांसफार्मर से लोड काटकर 22 फुटा रोड पर लगे दूसरे ट्रांसफार्मर पर डाला गया है ताकि बिजली सप्लाई प्रभावित न हों और लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed