फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tired of wife's harassment, the young man committed suicide

पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या

Thu, 11 Nov 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tired of wife's harassment, the young man committed suicide
बहादुरगढ़। गांव सांखोल में एक युवक ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने युवक की मां की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सांखोल निवासी 32 वर्षीय सोनू एक मामले में जेल में बंद था और करीब 15 दिन पहले ही जमानत पर अपने घर आया था। सोनू ने बुधवार की रात को अपने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। वीरवार सुबह जब काफी देर तक सोनू अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोग उसके कमरे की तरफ झांके तो सोनू को फंदे से लटकते हुए पाया। सेक्टर-6 थाना पुलिस को सूचना दी गई। तुरंत मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की प्राथमिक जांच के बाद वीरवार को दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नर सिंह ने बताया कि सोनू की मां सुमित्रा ने शिकायत दी है। उसने बताया है कि सोनू ने दिल्ली निवासी रूबी से कोर्ट मैरिज कर रखी थी। वह उसके साथ नहीं रहती थी। सोनू ही उसके पास जाता-आता था। दो-तीन दिन पहले रूबी यहां आई थी और सोनू से सात लाख रुपये की मांग कर रही थी। साथ ही उसके साथ झगड़ा भी करती रहती थी। इसी झगड़े से और रूबी की प्रताड़ना से तंग आकर सोनू ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुमित्रा की शिकायत पर रूबी के खिलाफ मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed