{"_id":"57b8ab5a4f1c1bc61a6eb8f2","slug":"tiranga-yatra-tiranga-yatra-in-jhajjar-bjp-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा में बोले, केंद्रीय राज्य मंत्री, देश को बांटने की कोशिश कर रहे दुश्मन को सिखाएंगे सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा में बोले, केंद्रीय राज्य मंत्री, देश को बांटने की कोशिश कर रहे दुश्मन को सिखाएंगे सबक
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की बढ़ती ताकत को देखकर दुश्मन देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, पर हम भारतवासी अपने देश के मान-सम्मान को बरकरार रखते हुए समाज विरोधी ताकतों को सबक सिखाएंगे। यह कहना है केंद्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव का। वे शनिवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल होने झज्जर पहुंचे थे।
विज्ञापन
देश भर में आजादी की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। लघु सचिवालय प्रांगण से महान स्वतंत्रता सेनानी पं. श्रीराम शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम कृपाल यादव, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, हरियाणा के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर और बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक ने संयुक्त रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा शुरू की।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री पहुंचे मुख्यातिथि
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि यह यात्रा देश की सुरक्षा को मजबूत करते हुए युवा पीढ़ी मेें देशभक्ति का जज्बा पैदा करेगी। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूरे देश में आजादी की 70वीं वर्षगांठ को दिन विशेष में न मनाकर याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत 9 से 22 अगस्त तक मनाया जा रहा है, जिसमें देश के शहरी क्षेत्रों के साथ गांवों में राष्ट्रीय पर्व की अलख जगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की 125 करोड़ आबादी आज एकजुट होकर तिरंगे का सम्मान करती है और आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे की रक्षा करने का संकल्प भी लेती है।
विज्ञापन
कश्मीर भारत का अभिन्न अंग : यादव
उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती ताकत देखकर दुश्मन देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, पर हम भारतवासी अपने देश के मान-सम्मान को बरकरार रखते हुए समाज विरोधी ताकतों को बिल्कुल भी पनपने नहीं देंगे और उन्हें सबक सिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को दिल्ली के लालकिले से यह एलान किया है कि पाक अधिकृत कश्मीर के निवासियों के साथ पूरा देश है और यह कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि देश का गरीब वर्ग आर्थिक रूप से मजबूत हो इसके लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है।
साक्षी मलिक और पीवी सिंधु को दी बधाई
रियो ओलंपिक में देश की बेटियों साक्षी मलिक और पीवी सिंधु द्वारा अर्जित किए गए मेडल पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आज बेटियां देश का मान बढ़ा रही हैं। यह देश के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम का सार्थक उदाहरण हमारे सामने है।
भाजपा पाक अधिकृत कश्मीर की 25 विस सीटों पर चुनाव के पक्ष में : जैन
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा कि तिरंगा यात्रा जन-जन में राष्ट्र भावना पैदा करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि एक संदेश आम जन के बीच पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पाक अधिकृत कश्मीर की 25 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव कराए जाने के पक्ष में है। कश्मीर हमारा है और इसे हमसे कोई नहीं छीन सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सेना को पूरे अधिकार दिए हैं और अब यदि पाक की ओर से एक गोली भी आती है तो हमारी सेना की तोप उस गोली का जवाब देगी।
वीरों की भूमि है हरियाणा : ग्रोवर
हरियाणा सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश वीरों की भूमि है और सीमा पर हर 10वां जवाब हरियाणा से है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की मान मर्यादा को बनाए रखने का संदेश दे रही है, जिससे नई पीढ़ी को उनके अतीत का ज्ञान कराते हुए देशभक्ति की भावना को पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के साथ भारत पर्व जैसे उत्सव नई पीढ़ी को सार्थक संदेश दे रहे हैं।
तिरंगा यात्रा पढ़ा रही एकता-अखंडता का पाठ : कौशिक
बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत देश भर में निकल रही तिरंगा यात्रा भारतवासी को एकता और अखंडता को बनाए रखने का पाठ पढ़ा रही है।
इन शहीदों, सेनानियों को किया नमन
केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव, प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेश सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, विधायक नरेश कौशिक ने लघु सचिवालय परिसर में स्थित स्वतंत्रता सेनानी पं. श्रीराम शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित करने उपरांत सिलानी गेट स्थित अमर शहीद राव तुलाराम, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, शहीद ले. रविंद्र छिक्कारा, शहीद भगत सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर योद्धाओं का नमन किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पं. श्रीराम शर्मा के पौत्र अंशुज शर्मा को भी सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, मनीष शर्मा नंबरदार, दिनेश शास्त्री, विक्रम कादियान, राजपाल शर्मा, वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।