फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tiranga Chowk will be built in the towns, painting will be done on the underpass

हर घर तिरंगा : देशभक्ति का पुनीत भाव जागृति करने का अनूठा अभियान

Tue, 19 Jul 2022 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Chowk will be built in the towns, painting will be done on the underpass
झज्जर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान में कई शानदार चीजें नजर आएंगी। रेलवे के अंडरपास के नीचे पेंटिग से तिरंगा बनाया जाएगा। जिले के शहर कस्बों में एक तिरंगा चौक बनाया जाएगा जिसका नजारा देखने लायक होगा।
विज्ञापन

डीसी ने इस अभियान की तैयारी को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाईयों, सार्वजनिक उपक्रमों और ईंट-भट्ठा एसोसिएशन आदि के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीसी ने कहा कि यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है इसलिए सभी औद्योगिक इकाइयां, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, ईंट भट्ठा पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज लहराया जाए। हर कर्मचारी इस अभियान में भागीदार बनें और अपने आवास पर तिरंगा अवश्य लहराए। उन्होंने कहा कि जिला के सभी घरों, सार्वजनिक स्थलों, निजी प्रतिष्ठानों आदि स्थानों पर तिरंगा लहराया जाएगा। प्रशासन की ओर से जिला तीन लाख स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन आदि को भी इस पुनीत अभियान में भागीदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास पर भी तिरंगे रंग की पेंटिंग की जाएगी। साथ ही झज्जर और बहादुरगढ़ नगर परिषद के अलावा बादली और बेरी नगर पालिका में एक-एक तिरंगा चौक तैयार करने की योजना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी के इन सुझावों का बैठक में पहुंचे प्रतिनिधियों ने स्वागत किया और यथासंभव सहयोग करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जिला के सभी शिक्षण संस्थानों में भी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन होगा। अगस्त के पहले सप्ताह के दौरान हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ग्राम सभाएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिले में तीन हजार स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा।

इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कौशिक, जिला परिवहन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की सचिव धारणा यादव, बादली के एसडीएम विशाल कुमार, सीटीएम परवेश कादयान और जीएम डीआईसी संजीत कौर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed