फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Timely Application for SLC Mandatory; Schools Barred from Arbitrary Practices

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसएलसी के लिए समय से आवेदन जरूरी, स्कूलों को मनमानी पर रोक

Fri, 03 Apr 2026 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 03 Apr 2026 04:18 AM IST
विज्ञापन
Timely Application for SLC Mandatory; Schools Barred from Arbitrary Practices
बहादुरगढ़। शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों और स्कूल संचालकों के लिए अहम निर्देश जारी किए गए हैं। यदि कोई अभिभावक अपने बच्चे का स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) लेना चाहता है तो उसे शैक्षणिक सत्र समाप्त होने से पहले लिखित आवेदन देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने खंड के सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे सत्र समाप्ति से पहले ही अभिभावकों को एसएलसी प्रक्रिया की जानकारी दें ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय केवल विभाग द्वारा दी गई मान्यता के अनुसार ही कक्षाओं में दाखिले करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल जिस बोर्ड (सीबीएसई, एचबीएसई या अन्य) से संबद्ध हैं वे उसी बोर्ड के पाठ्यक्रम और शिक्षण सामग्री का ही उपयोग करें। अभिभावकों को सलाह है कि वे अपने बच्चों का दाखिला कराने से पहले विद्यालय की मान्यता और कक्षाओं की सीमा की पूरी जानकारी अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालयों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिभावकों पर किसी विशेष दुकान से किताबें या कॉपियां खरीदने का दबाव न बनाएं। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इन निर्देशों का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और अभिभावकों के हितों की रक्षा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed