फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thunderstorm today, chances of heat wave tomorrow

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज आंधी-बूंदाबांदी, कल लू के आसार

Sun, 09 Jun 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 09 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorm today, chances of heat wave tomorrow

विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्रवासियों को कई दिनों से सुबह के समय गर्मी से राहत मिल रही है। 9 जून के बाद यह राहत फिर आफत में बदल जाएगी। मौसम विभाग की ओर से 10 से 13 जून तक लू चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान भी 44 से 45 डिग्री पर रहेगा। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 9 जून को बूंदाबांदी और तेज आंधी चलने की संभावना है।

पिछले करीब चार दिनों से सुबह के समय जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं दोपहर के समय लोग धूप की तल्खी से परेशान रहते हैं। गर्मी के कारण सड़कें सुनसान रहती हैं और बाजार में चहल-पहल कम ही रहती है। हवा में नमी का स्तर 34 से 84 प्रतिशत तक रहा। आंधी और बारिश को लेकर 9 जून को येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 9 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम और रात के समय धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। 10 जून को मौसम साफ हो जाएगा और इसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा। 10 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच जाएगा। शनिवार को सुबह से शाम तक तेज हवा चलती रही। हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के रही। इस दिन लू का प्रकोप भी रहेगा। वहीं प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है। शनिवार को एक्यूआई यलो जोन में 135 पर रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed