फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three women took away the shopkeeper's ring after getting entangled in his conversation

Jhajjar-Bahadurgarh News: बातों में उलझाकर दुकानदार की अंगूठी ले उड़ी तीन महिलाएं

Sun, 11 Aug 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Three women took away the shopkeeper's ring after getting entangled in his conversation
बहादुरगढ़। कसार मोड़ के पास तीन शातिर महिलाएं एक दुकानदार को बातों में उलझाकर सोने की अंगूठी निकाल ले गई। दुकानदार को अपने साथ हुई ठगी अहसास उस वक्त हुआ जब उसने सभी जगहों पर अपनी अंगूठी तलाश की, मगर नहीं मिली। दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दज्र की है ।
विज्ञापन

ठगी की वारदात अंकुर कुमार निवासी रोहतक के साथ हुई है। अंकुर ने बताया कि उसकी सूर्या नगर में हार्डवेयर की है। वह बहादुरगढ़ से ऑटो में बैठकर अपनी दुकान के लिए चला था। जब वह कसार मोड़ के पास उतरा तो तीन महिलाएं पहले ही वहां खड़ी थी। तीनों महिलाएं उसके पास आकर बोली कि वे भूखी हैं उन्हें खाना खिला दो। उन्हें सांपला जाना है। शातिर महिलाओं ने बातों में उलझाकर उसकी सोने की अंगूठी उतार ली और रोड पार कर ऑटो में बैठकर चली गई। इसके बाद वह अपनी दुकान पर चला गया। दुकान पर जाकर अपने कार्य में लग गया। करीब एक बजे उसे ध्यान आया कि उसके दाये हाथ में सोने की अंगूठी नहीं है। उसने आसपास देख, मगर कुछ पता नहीं चला। उसने पाया कि उसकी अंगूठी उन तीनों महिलाओं ने निकाल ली। तीनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने केस दर्ज कर शातिर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed