{"_id":"696aa8e8843701c0b20450c8","slug":"three-trucks-collided-on-the-kmp-expressway-leaving-two-people-injured-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-120388-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर टकराए तीन ट्रक, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर टकराए तीन ट्रक, दो लोग घायल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार दोपहर तीन ट्रक आपस में टकरा गए। इनमें एक ट्रक अनियंत्रित होकर खेतों में उतर गया जिससे ट्रक चालक व परिचालक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों में बिहार निवासी मोहम्मद फिरोज आलम व मोहम्मद मुरतजा शामिल हैं। मोहम्मद फिरोज आलम ने बताया कि वह पटौदी से ट्रक लेकर करनाल के लिए चले थे। जब केएमपी बहादुरगढ़ के नजदीक पहुंचे तो एक ट्रक ने पीछे से उनके ट्रक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही उनका ट्रक आगे चल रहे ट्रक में जा टकराया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में उतर गया। इस दुर्घटना में वह और साथी घायल हो गए। मोहम्मद मुरतजा के सिर, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई जबकि मोहम्मद फिरोज के पैरों में चोट लगी है।