{"_id":"6949b2ccabb1b32ed80529ee","slug":"three-swimmers-from-haryana-will-join-the-army-on-the-26th-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119712-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा के तीन तैराक 26 को करेंगे आर्मी जॉइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा के तीन तैराक 26 को करेंगे आर्मी जॉइन
विज्ञापन
-फोटो 55: भारतीय सेना में चयनित तैराकों के साथ एचओए के उपाध्यक्ष अनिल खत्री। स्रोत एकेडमी
बहादुरगढ़। तैराकी में उम्दा प्रदर्शन के आधार पर हरियाणा के तीन युवाओं का चयन भारतीय सेना में हुआ है। तीनों 26 दिसंबर को जॉइन करेंगे। इस उपलब्धि पर भारतीय तैराकी संघ और हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष व हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने रविंद्र, सचिन और रोबिन नैन को बधाई दी है।
अनिल खत्री ने बताया कि तैराक रविंद्र, सचिन और रोबिन नैन हरियाणा के बेहद प्रतिभाशाली तैराक हैं। बहादुरगढ़ की चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्विमिंग पूल पर हुए ट्रॉयल में इनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। इसके बाद तैराकी के आधार पर सेना में फिजिकल और मेडिकल पास किया।
उन्होंने बताया कि तीनों ने 28 सितंबर को लिखित परीक्षा भी पास कर ली और सेना में शामिल होने का लक्ष्य हासिल किया। तैराकी प्रतियोगिताओं में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। खत्री ने कहा कि हरियाणा के तैराकों ने नए नेशनल रिकॉर्ड स्थापित किए हैं और भारत में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय तैराक तैयार किए जा रहे हैं।