फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three streets will be constructed in Lova Khurd and Nuna Mazra with Rs 15 lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोवा खुर्द और नूना माजरा में होगा 15 लाख से तीन गलियों का निर्माण

Wed, 12 Feb 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 12 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three streets will be constructed in Lova Khurd and Nuna Mazra with Rs 15 lakh
-फोटो 62 : नारियल फोड़कर गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने अपने पैतृक गांव में तीन गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक राजेश जून ने डी-प्लान से नूना माजरा में दो गलियां तथा तीसरी लोवा खुर्द में सरकारी स्कूल के अंदर वाली गली के निर्माण कार्य का नारियल फोड़ा। विधायक राजेश जून ने ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि तीनों गलियों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम वासियों से भी कहा कि वे भी इन गलियों के निर्माण कार्य पर नजर रखें। विधायक जून का ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए विधायक राजेश जून ने कहा कि आने वाले 5 साल में बहादुरगढ़ हलका पूर्ण रूप से विकसित नजर आएगा। चुनाव के समय नोट की गई हलके की सभी समस्याओं का समाधान करने का काम तेज गति से किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर, बलराज दलाल, नरेश छिकारा, मुंडू पहलवान, मोहन नई बस्ती, मास्टर सुदर्शन, विनोद प्रधान लोवा खुर्द, सतबीर, शंकर जून, राजेश, विपिन, जग्गनाथ, जयभगवान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed