{"_id":"6209504b2869a026247e53ca","slug":"three-quintals-of-ganja-worth-rs-30-lakh-recovered-three-accused-arrested-jhjhar-news-rtk63832675","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 लाख रुपये कीमत का तीन क्विंटल गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 लाख रुपये कीमत का तीन क्विंटल गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गांजे के कट्टों के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। पुलिस की अपराध शाखा झज्जर की टीम ने रविवार की सुबह बादली क्षेत्र से एक कैंटर में विशाखापट्टनम से लाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी है। बरामद गांजा पत्ती की मार्केट में कीमत करीब 30 लाख रुपये है। तीन क्विंटल से अधिक गांजे के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
रविवार को अपराध जांच शाखा झज्जर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एडिशनल एसपी बादली अमित यशवर्धन ने बताया कि एसपी वसीम अकरम द्वारा विशेष रुप से जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान के तहत सीआईए झज्जर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करी के एक गिरोह को भारी मात्रा में गांजा पत्ती के साथ काबू किया है। उन्होंने बताया कि सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार व सचिन के नेतृत्व में पुलिस की टीम थाना बादली क्षेत्र में खुफिया तौर पर तैनात थी। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर गिरोह के तीन सदस्य भारी मात्रा में गांजा पत्ती लिए हुए हैं। जो केलों से भरी एक आईसर कैंटर गाड़ी में छिपाकर रखे गए हैं। गांजा पत्ती को सप्लाई करने के लिए झज्जर, रोहतक, हिसार से होते हुए सिरसा की तरफ जाएंगे। वे अब जहांगीरपुर मोड़ के पास एक ढाबा पर के नजदीक खड़े हैं।
उन्होंने बताया कि थाना बादली एरिया में तैनात सीआईए की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां केला से भरी एक आईसर कैंटर गाड़ी व एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी खड़ी दिखाई दी। टीम ने शक के आधार पर दोनों गाड़ियों के साथ तीन व्यक्तियों को काबू किया। दोनों गाड़ियों की तलाशी ली गई तो केला से भरी आईसर कैंटर गाड़ी में 13 कट्टों में नशीला पदार्थ गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपियों के कब्जे से 13 कट्टों में बरामद गांजा का वजन किया गया तो 304 किलो 50 ग्राम पाया गया। आरोपियों की पूछताछ में पहचान मोसीन पुत्र जुम्मा मलिक निवासी आटा चंदौली जिला मेरठ उत्तर प्रदेश, कमल उर्फ बोगो पुत्र महावीर निवासी गांव सांखोल सेक्टर 6 बहादुरगढ़ व कृष्ण पुत्र राम कुमार निवासी गांव सांखोल सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत थाना बादली में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जेल में हुई थी दोस्ती
नशा तस्कर गिरोह के पकड़े गए आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में तस्करी के अवैध धंधे का खुलासा किया। गिरफ्त में तीन आरोपियों में से दो मोसीन व कमल नशा तस्करी के मामले में ही विशाखापट्टनम जेल से बाहर निकले थे। आरोपी विशाखापट्टनम से गांजा लेकर चले थे। आईसर कैंटर के साथ पकड़ी गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी वार्निंग का काम करती थी। जो झज्जर, रोहतक, हिसार, सिरसा के एरिया में सप्लाई होनी थी। आरोपी मोसीन व कमल के खिलाफ पहले भी अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं।
क्षेत्र में नशे की खेप की सबसे बड़ी बरामदगी
एडिशनल एसपी बादली अमित यशवर्धन ने बताया कि झज्जर पुलिस की ओर से पिछले कुछ समय में अब तक की नशीले पदार्थों की यह सबसे बड़ी बरामदगी है। नशीले पदार्थों की तस्करी के उपरोक्त मामले की गहनता से जांच की जा रही है। नशा तस्करी के इस गिरोह में ओर जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उसे जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।