फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three people cheated of Rs 1.29 lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन लोगों से ठगे 1.29 लाख रुपये

Mon, 25 Nov 2024 04:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Three people cheated of Rs 1.29 lakh
झज्जर। जिले में तीन अलग-अलग गांवों के लोगों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पहले मामले में गांव सिवाना निवासी एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 23482.50 रुपये कट गए। दूसरे मामले में गांव छप्पार निवासी एक युवक के साथ 67000 हजार रुपये की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। वहीं, तीसरे मामले में गांव दुजाना में भवन निर्माण सामग्री की दुकान चलाने वाले दुकानदार से धोखाधड़ी करके 38 हजार 880 रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने इस संबंध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


केस-एक
क्रेडिट कार्ड से कटे करीब 23000 रुपये, मामला दर्ज
गांव सिवाना निवासी एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 23482.50 रुपये कटने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सिवाना निवासी अजय कुमार कौशिक ने बताया कि वह चरखी दादरी से घर आ रहा था तभी रास्ते में उसके मोबाइल फोन पर मैसेज आया और उसके क्रेडिट कार्ड से 23482.50 रुपये कट गए। उसने किसी को ओटीपी भी नहीं बताया। उसके साथ फ्रॉड हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


केस-दो
फोन-पे के माध्यम से 67000 हजार का फ्रॉड, मामला दर्ज
गांव छप्पार निवासी एक युवक के साथ 67000 हजार रुपये की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव छप्पार निवासी रोहित ने बताया कि 18 नवंबर को उन्हें ऑर्डर दिया हुआ कोरियर प्राप्त हुआ था। इस दौरान उनके मोबइल पर कोरियर के संबंध में कॉल आया। इस पर वह व्यक्ति उनसे कोरियर के संबंध में बात करता रहा। उसी दौरान उनके पिता के बैंक से फोन-पे के माध्यम से 67000 रुपये का फ्रॉड हो गया। उसने साईबर हैल्प लाईन नंबर 1930 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-तीन

धोखाधड़ी से 38880 रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज

गांव दुजाना में भवन निर्माण सामग्री की दुकान चलाने वाले दुकानदार से धोखाधड़ी करके 38 हजार 880 रुपये ठग लिए गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव दुजाना निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसने गांव दुजाना में भवन निर्माण सामग्री सप्लाई करने की दुकान कर रखी है। दुकान के लिए जेके सीमेंट मंगवाने के लिए उसने गूगल पर जेके सीमेंट फर्म का नंबर सर्च किया। जब नंबर पर संपर्क किया तो उस व्यक्ति ने अपने आप को जेके सीमेंट फर्म गुरुग्राम में काम करने वाला बताया और सीमेंट भिजवाने के लिए 38 हजार 880 रुपये की दो ट्रांजेक्शन खाते में करवा ली। जब सीमेंट नही पहुंची तो दुकानदार ने गुरुग्राम में जाकर संपर्क किया। जिस नंबर से संपर्क हुआ था, वहां उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed