{"_id":"60aaa5c28ebc3e00d068294a","slug":"three-more-black-fungus-patients-found-number-increased-to-seven-jhjhar-news-rtk6097676131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और ब्लैक फंगस के मरीज मिले, संख्या बढ़कर हुई सात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और ब्लैक फंगस के मरीज मिले, संख्या बढ़कर हुई सात
विज्ञापन
झज्जर। ब्लैक फंगस के लिए सरकार की ओर से अधिकृत जिले के वर्ल्ड कॉलेज आफ साइंस गिरावड़ में अब तक कुल 7 केस आए हैं। इनमें से 2 झज्जर जिले के हैं, जबकि 4 रेवाड़ी व एक रोहतक जिले से संबंधित है। सरकार की ओर से जारी निर्देशानुसार अब ब्लैक फंगस का मरीज जिस जिले में इलाज कराया जा रहा है वह उसी जिले के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में शामिल होगा। सरकार की तरफ से यह निर्देश संबंधित जिले के सिविल सर्जन को भी जारी कर दिए गए हैं। विभाग के अनुसार शनिवार तक दो मरीज झज्जर व दो रेवाड़ी जिले के शामिल थे। लेकिन रविवार को दो रेवाड़ी व एक रोहतक जिलेेे का मरीज वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती करया गया है।
सरकार की ओर से इस बीमारी के उपचार के लिए अस्पतालों को अधिकृत किया गया है। झज्जर व रेवाड़ी जिले के लिए सरकार ने जिले के गांव गिरावड़ स्थित वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च को ब्लैक फंगस बीमारी से बचाव के लिए मरीजों को सेवा प्रदान करने के लिए अधिकृत किया गया है। ब्लैक फंगस के मरीज मेल आईडी-एएमचीएचओबीएचएआरवाईएएनए एटदारेट जीमेल डॉट कॉम पर निर्धारित प्रोफार्मा को भरकर और चिकित्सक के हस्ताक्षर उपरांत दवाई इंजेक्शन एंफोटेरिसिन बी प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है कि किसी भी व्यक्ति को ब्लैक फंगस के लक्षण आते हैं तो है तुरंत प्रभाव से चिकित्सकों से सलाह लें और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।
कोरोना संक्रमित व अन्य गंभीर बीमारी वाले मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण आ सकते हैं। कोरोना व ब्लैक फंगस के संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह से सावधानी बरतें। अस्पताल में भर्ती सातों मरीजों को चिकित्सकों की टीम इलाज दे रही है।
विज्ञापन
- डॉ संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।