{"_id":"624ca40a844cc5367b7e1ff3","slug":"three-acres-of-wheat-crop-burnt-due-to-spark-jhjhar-news-rtk6430893139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगारी से तीन एकड़ की गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंगारी से तीन एकड़ की गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
झज्जर। पिछले दिनों बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें खराब हो गई थीं और किसान इस नुकसान से उबर भी नहीं पाए थे कि पाटौदा गांव के एक किसान के खेत में लगी आग ने उसके सपनों को जला दिया है। बिजली की तारों से निकली चिंगारी से देखते ही देखते पक कर तैयार तीन एकड़ गेहूं की फसल जल गई। किसान ने कहा कि उसने बच्चों की फीस की अदायगी करनी थी।
गांव पाटोदा के खेतों में शार्ट सर्किट के कारण गेहूं की करीब तीन एकड़ फसल जल गई है। जिससे किसान को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो गया है। पीड़ित किसान जयमल ने बताया कि उसने चार एकड़ भूमि ठेके पर ले रखी थी। अब गेेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई थी और फसल को काटने की तैयारी ही चल रही थी। उसका कहना है खेतों से गुजर रही बिजली का लाइन के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की फसल पर चिंगारी गिरने के कारण आग लग गई। उसका कहना है कि किसानों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग बेकाबू होती गई। इसी बीच दमकल केंद्र को भी सूचना दी गई। दमकल केंद्र की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया , लेकिन उस समय तक उसकी तीन एकड़ गेहूं की फसल जल चुकी थी। उसका कहना है कि मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई।
- वर्जन
आग लगने की सूचना मिलते ही गाड़ी मौके पर भेज दी गई थी। उस समय तक करीब तीन एकड़ गेहूं की फसल जल गई थी।- बिजेंद्र डागर, दमकल केंद्र अधिकारी, झज्जर।